मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक ऐसा साहस भरा फैसला लिया, जिसके चलते देश के एक तबके की मानों भूख-प्यास, नींद उड़ गई है। बेशक, इस फैसले से देश में अफर-तफरी का माहौल है, लेकिन जो लोग मोदी के खिलाफ थे, अब वो भी 'नमो नमो' का जप कर रहे हैं। कुछ लोग परेशान भी हो रहे हैं, वो याद करें वो पुराने दिन, जब बैंकों में घंटों लाइन में लगकर पैसे जमा करवाते और निकालते थे। इसमें परेशान होने बात समझ से परे है..। हां, यहां काली कमाई करने वालों का परेशान होना समझ में आता है। हालंाकि, जहां देश के अधिकांश लोग मोदी के फैसले की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं...इसमें जाने-माने लोग भी हैं...बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं, वहीं बॉलीवुड के दो ऐसे सुपरस्टार भी हैं, जिनकी ओर से मोदी के इस फैसले पर कोर्ई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ये दोनों स्टार हैं सलमान खान और आमिर खान। वैसे अक्षय कुमार ने भी अब तक इस मामले में कोई ट्वीट नहीं किया है, लेकिन अक्षय की नियति पर शायद ही देशवासी शक करेंगे, क्योंकि उनकी देशभक्ति से हर कोई वाकिफ है... फिर भी सवाल तो उठता ही है कि आखिर अक्षय ने अब तक कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी है?