11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन है श्रीदेवी की बेटी जान्हवी का बॉयफ्रेंड, फोटोज वायरल होते ही लगीं शादी की अटकलें

who is Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर को एक बार फिर उनके कथित बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जानें कौन हैं शिखर पहाड़िया, जिनके साथ फोटो वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
janhvi_kapoor_shikhar_pahariya.jpg

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग वेकेशन पर निकली Janhvi Kapoor, सामने आया वीडियो

Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर को हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया। पहले शिखर ने एयरपोर्ट पर एंट्री की और फिर बाद में जान्हवी कपूर। इसके बाद दोनों अंदर चले गए। जान्हवी और शिखर की साथ में तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं।

जान्हवी कपूर लाख इससे इनकार करती रही हैं कि उनके और शिखर पहाड़िया के बीच कुछ नहीं है, पर जब साथ में नजर आते हैं, तो केमिस्ट्री कुछ और ही कहती है। जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। हालांकि कभी उनके अफेयर के चर्चे रहे थे। अब भी दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाता है। हाल ही जान्हवी को शिखर पहाड़िया के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

जान्हवी और शिखर पहाड़िया को यूं साथ में जाता देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों शायद वेकेशन पर जा रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि एयरपोर्ट पर अंदर जाने के बाद जान्हवी बगी राइड में बैठ जाती हैं, जिसमें शिखर पहाड़िया पहले से ही बैठे उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

जान्हवी और शिखर पहाड़िया के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'मुझसे ज्यादा तो ये तकिया जान्हवी के साथ घूमने जाता है।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉलीवुड में एक और बड़ी शादी होने वाली है।' एक ने कमेंट किया, 'तकिया है तो साथ में बेड भी ले जाना चाहिए।'

जानें कौन है शिखर
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पहाड़िया के साथ देखा जाता है। कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

जिसमें मुंबई की सड़कों पर दोनों को डांस करते नजर आए थे। उसके बाद दोनों को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के घर पूजा में साथ शामिल होते हुए देखा गया था।

वहीं, अब एक बार फिर से जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को पैपराजी के कैमरे में देखा गया हैं। दोनों स्टार्स की ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिश्ते को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं।