2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान ने पत्नी गौरी को क्या दिया था पहला गिफ्ट? SRK ने सुनाया 34 साल पुराना किस्सा

बॉलीवुड में जब रोमांस की बात आती है तो सबसे पहला नाम बादशाह शाहरुख खान का लिया जाता है। किंग खान को इसीलिए किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं शाहरुख और पत्नी गौरी की सालों पुरानी लव स्टोरी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Feb 12, 2024

shahrukh_khan_and_gauri_khan_love_story.jpg

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा हो और किंग खान की बात ना हो ये पॉसिबल नहीं हो सकता। आज हम आपके लिए ऐसा किस्सा लेकर आए हैं जिसे बादशाह खान ने 34 साल पहले अपनी पत्नी गौरी खान के साथ जिया था।


शाहरुख ने क्या पत्नी गौरी को पहला तोहफा क्या दिया?
आपको बता दें कि साल 1991 में शाहरुख खान और गौरी की शादी हुई थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादशाह खान ने अपनी प्रिंसेस को पहला तोहफा क्या दिया था? दरअसल ये सवाल एक फैन ने SRK से पूंछ लिया तो शाहरुख ने बड़ी ही सहजता से इसका जवाब दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरी को दिए थे प्लास्टिक इयर रिंग्स

कुछ समय पहले जब शाहरुख खान ट्विटर पर Ask SRK में अपने फैंस से बात कर रहे थे तो एक फैन ने उनसे पूछ लिया, "वैलेंटाइन डे पर आपका गौरी मैम को दिया पहला गिफ्ट क्या था?" इस सवाल पर शाहरुख ने जवाब दिया, "अगर मुझे ठीक से याद है तो उस बात को आज 34 साल हो चुके हैं। मैंने पिंक कलर के एक जोड़ी प्लास्टिक के इयर रिंग्स दिए थे।" शाहरुख को बॉलीवुड का रोमांस किंग कहा जाता है। शाहरुख खान के इस जवाब के बाद ये स्टोरी तेजी से शेयर होने लगी और ये किस्सा वायरल हो गया।

Story Loader