बॉलीवुड

Photos: यूपी की बेटी यास्मीन की खूबसूरती पर फिदा था डॉन दाऊद इब्राहीम, जानिए अब किस हाल में हैं

उत्तर प्रदेश की बेटी यासमीन कैसे बनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट हीरोइन? आखिर ऐसा क्या हुआ था जो दाऊद दिल दे बैठे थे मंदाकिनी पर। देखें तस्वीरें

Mar 29, 2023 / 09:37 pm

Aniket Gupta

1/10

आपको बता दें कि ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से चर्चित हीरोइन मंदाकिनी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। अभिनेत्री मंदाकिनी के बचपन का नाम यासमीन है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद राज कपूर ने उन्हें मंदाकिनी नाम दिया था।

2/10

मंदाकिनी की शुरुआती पढ़ाई लिखाई मेरठ में ही हुई है। मंदाकिनी के पिता एक ब्रिटीशर्स थे और मां मुसलमान थीं। अभिनेत्री मंदाकिनी 1985 की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के बाद सुर्खियों में आईं।

3/10

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए पहले डिम्पल कपाड़िया को पसंद किया गया था। लेकिन मंदाकिनी की खूबसूरती के आगे राज कपूर को झुकना पड़ा और अपने छोटे बेटे राजीव कपूर के साथ उत्तर प्रदेश की इस बेटी को कास्ट किया।

4/10

राम तेरी गंगा मैली फिल्म के हिट होने के बाद फैंस के बीच में मंदाकिनी की डिमांड काफी बढ़ गई। लोग मंदाकिनी की खूबसूरती के कायल हो गए। उसके बाद मंदाकिनी ने एक साथ कई सारी फिल्में साइन कीं।

5/10

मंदाकिनी ने उसके बाद कई सारे सूपस्टार के साथ सुपरहिट फिल्मों में कम किया। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ डांस डांस और गोविंदा के साथ प्यार कर के देखो फिल्में की।

6/10
7/10

मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में कुल 45 फिल्में की हैं। और अब वह इंडस्ट्री को अलविदा कह अपने परिवार व बच्चों के साथ मुंबई में अपने घर पर रहती हैं।

8/10

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि कभी ऐसा अफवाह उठा था कि मंदाकिनी दाऊद इब्राहीम को डेट कर रही हैं। दरअसल एक मैच के दौरान अभिनेत्री मंदाकिनी और दाऊद की एक फोटो वायरल हुई थी। और इसी घटना के बाद मंदाकिनी की करियर में ढलान आना शुरू हो गया।

9/10

उस समय यह भी सुनने में आया था कि मंदाकिनी को दाऊद की वजह से कई सारी फिल्मों में कास्ट किया जाता था। मंदाकिनी ने दाऊद से मिलने की बात स्वीकार किया था लेकिन उसके साथ अफेयर वाले बात से वह साफ तौर पर इनकार कर गई थी।

10/10

साल 1990 में अभिनेत्री मंदाकिनी ने डॉ. कागयुर रिनपोचे से विवाह कर लिया। और अब मंदाकिनी फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने पति और बच्चों के साथ यारी रोड स्थित अपने बंगले पर रहती हैं।

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Bollywood / Photos: यूपी की बेटी यास्मीन की खूबसूरती पर फिदा था डॉन दाऊद इब्राहीम, जानिए अब किस हाल में हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.