scriptतान्हाजी देखकर अपने आप को नहीं रोक पाए ‘ऋतिक रोशन’, सोशल मीडिया पर किया यह ट्वीट | tanhaji latest movi on 2020 | Patrika News
बॉलीवुड

तान्हाजी देखकर अपने आप को नहीं रोक पाए ‘ऋतिक रोशन’, सोशल मीडिया पर किया यह ट्वीट

तान्हाजी देखकर अपने आप को नहीं रोक पाए ‘ऋतिक रोशन’, सोशल मीडिया पर किया यह ट्वीट

Feb 19, 2020 / 04:26 pm

Subodh Tripathi

hrithik roshan

hrithik roshan

अजय देवगन और काजोल की फिल्म तान्हाजी ने धूम मचा रखी है। फिल्म ने छटे सप्ताह में प्रवेश कर दिया है। इसके बाद भी फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जहां यह फिल्म प्रशंसकों की तारीफ बटोर रही है। वहीं इस फिल्म ने अभी तक की फिल्मों में सबसे अधिक कमाई की है। करीब 275.54 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी इस फिल्म को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने देखा तो वे भी अपने आप को नहीं रोक पाए, उन्होंने फिल्म देखते ही रिव्यू ट्वीट किया है।
ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्म तान्हाजी देखी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को लेकर ट्वीट पोस्ट कर रिव्यू दिया है। ट्वीट में लिखा- ‘अभी अभी तानाजी देखी, वाह क्या पिक्चर है इंक्रिडेबल। अजय देवगन और काजोल का बेस्ट एक्शन। सैफ अली खान ब्रिलियंट, फिल्म की पूरी कास्ट इतने एफर्ट्स के लिए क्लैप्स। आप लोग सुपर्ब थे। क्या फिल्म थी वाह।

कबीर सिंह को छोड़ दिया पीछे
बॉक्स ऑफिस पर कुल 275.54 करोड़ रुपए कमाने वाली साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कबीरसिंह को भी तान्हाजी ने पीछे छोड़ दिया है। तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन में 280 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस प्रकार तान्हाजी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
https://twitter.com/hashtag/Tanhaji?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तान्हाजी देखकर अपने आप को नहीं रोक पाए ‘ऋतिक रोशन’, सोशल मीडिया पर किया यह ट्वीट

ट्रेंडिंग वीडियो