
Taimur_Ali_khan
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की जब भी कोई तस्वीर क्लिक होती वह तुरंत सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो जाती है। तैमूर का स्टारडम पिता सैफ अली और मम्मी करीना पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। तैमूर केवल 7 महीने की उम्र में सोशल मीडिया पर इतने पॉपुलर हो गए है कि उनके पिता सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर को भी इतना सर्च नहीं किया जाता। हर कोई तैमूर के बारे में जानने के लिए इच्छुक रहता है।
हाल में तैमूर अली खान दिल्ली की विजिट कर मुंबई लौटे हैं और मुंबई लौटते ही एक बार फिर अपनी बॉलकानी में झूला-झूलते नजर आएं। तैमूर के इस सुनहरे पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब तैमूर के झूला झूलने की तस्वीर वायरल हुई हो इससे पहले भी वो झूला झूलते हुए नजर आ चुके हैं।
तैमूर हर दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अगर वो हस दे या फिर रो दे तो सुर्खियां बन जाती है। इससे तो यह साबित होता हैं की तैमूर की अदा मीडिया के लिए सुर्खियों का भंडार हैं। हाल में तैमूर की फिर कुछ तस्वीरें आई हैं। इन प्यारी तस्वीरों में नन्हें तैमूर झूला झूलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैफ और करीना के गैर मौजूदगी में तैमूर बालकनी में झूला झूलते हुए नजर आएं। तैमूर के साथ उनकी नैनी नजर आ रही हैं जो पूरी तरह उनपर नजर बनाएं हुए हैं। लेकिन तैमूर है की, उनकी नजर मीडिया के कैमरों पर हैं। झूला झूलते हुए भी तैमूर कैसे मीडिया कैमरों के तरह देखते जा रहे हैं।
पिछले दिनों तैमूर अली खान अपनी मम्मी के साथ दिल्ली गए हुए थे। जहां करीना की अपकमिंग फिल्म ‘वीरा दी वेडिंग’ के सिलसिले में गए हुए थे। तब मीडिया के कैमरों में पहली बार तैमूर रोते हुए कैद हुए थे। तैमूर जितने हसते हुए प्यारे लगते है उतने ही वो रोते हुए भी अच्छे लग रहे थे। रोते हुए गोलू-मोलू तैमूर टमाटर की तरह लाल हो गए थे। मम्मी करीना ने उनको चुप करने की पूरी कोशिश की थी लेकिन तैमूर उस दिन कुछ और मूड में थे। बता दें, जब से तैमूर का जन्म हुआ हैं तब से उन्हें मीडिया के कैमरों को आदत हैं। बाकी स्टार किड्स के मुकाबले तैमूर मीडिया के कैमरों से नहीं डरते।
पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान तैमूर अली खान की खूबसूरती का जिक्र करते हुए करीना कपूर ने कहा था, ‘मेरा बेटा तैमूर सबसे खूबसूरत इंसान है, खासकर भारत में… इसका सबूत आपको जल्द ही मिलेगा।‘
Published on:
12 Sept 2017 06:52 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
