scriptतैमूर अली खान ने मम्मी करीना कपूर के साथ की क्रिसमस शॉपिंग, डेकोरेेशन का सामान संभालते हुए आए नज़र | Taimur ali khan and kareena kapoor doing christmas shopping photo | Patrika News
बॉलीवुड

तैमूर अली खान ने मम्मी करीना कपूर के साथ की क्रिसमस शॉपिंग, डेकोरेेशन का सामान संभालते हुए आए नज़र

करीना कपूर के साथ क्रिसमस शॉपिंग पर नज़र आए तैमूर (Taimur Ali Khan)
स्नोमैन टॉय और सैंटा क्लॉज लिए हुए दिखाई दिए
तैमूर ग्रीन टी-शर्ट में काफी क्यूट नज़र आ रहे थे

Dec 23, 2019 / 03:59 pm

Neha Gupta

taimur_ali_khan_1.jpg

taimur ali khan

नई दिल्ली | क्रिसमस का त्यौहार आने ही वाला है और ऐसे में बॉलीवुड में भी शॉपिंग का सिलसिला शुरु हो गया है। रिसेन्टली देश के चहेते स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) मॉम करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ क्रिसमस डेकोरेशन से जुड़ी चीजें लिए हुए दिखाई दिए। तैमूर बड़े मज़े से क्रिसमस की पूरी शॉपिंग कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तैमूर ने अपने एक हाथ में स्नोमैन का टॉय पकड़ा हुआ है तो दूसरी में सैंटा क्लॉज टॉय लिए हुए हैं।

करीना कपूर बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की हर ख्वाहिश का पूरा ख्याल रखती हैं। हाल ही में तैमूर के बर्थडे पर भी उनका फेवरेट केक आया था जो क्रिसमस थीम पर बेस्ड था। सोशल मीडिया पर तैमूर के जन्मदिन की फोटोज़ और वीडियोज़ खूब छाए रहे। फिलहाल तैमूर क्रिसमस की शॉपिंग में बिज़ी हो गए हैं। इस दौरान करीना (Kareena Kapoor) बेटे तैमूर को पूरी तरह से संभालती हुईं नज़र आईं। करीना ने एक हाथ में कॉफी पकड़ी थीं और दूसरे से तैमूर को सपॉर्ट कर रही थीं। तैमूर ग्रीन टी-शर्ट में काफी क्यूट नज़र आ रहे थे।

View this post on Instagram

Birthday Boy ❤️❤️🥰❤️ 📸 @poonamdamania

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

इस दौरान तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ उनकी नानी बबीता भी नजर आईं। बता दें कि जल्द ही करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म ‘गुड न्यूज’ रिलीज़ होने वाली है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नज़र आएंगे। इसके साथ ही वो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में भी काम कर रही हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तैमूर अली खान ने मम्मी करीना कपूर के साथ की क्रिसमस शॉपिंग, डेकोरेेशन का सामान संभालते हुए आए नज़र

ट्रेंडिंग वीडियो