scriptश्रीदेवी को प्रपोज करने में बोनी कपूर को लगे थे 12 साल, पहली पत्नी का हुआ था बुरा हाल | Sridevi Death Anniversary Boney Kapoor took 12years to propose Sridevi | Patrika News
बॉलीवुड

श्रीदेवी को प्रपोज करने में बोनी कपूर को लगे थे 12 साल, पहली पत्नी का हुआ था बुरा हाल

बॉलीवुड की चांदनी एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi Death Anniversary) की आज पुण्यतिथि है। आज के ही दिन साल 2018 में दुबई (Dubai) के 5 स्टार होटल में श्रीदेवी का शव मिला था।

Feb 24, 2020 / 04:27 pm

Sunita Adhikari

f93b925d-6bde-44ed-8fa4-ca4867bb80b2.jpeg
नई दिल्ली: बॉलीवुड की चांदनी एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi Death Anniversary) की आज पुण्यतिथि है। आज के ही दिन साल 2018 में दुबई (Dubai) के 5 स्टार होटल में श्रीदेवी का शव मिला था। एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस को गहरा झटका लगा था। वहीं उनका परिवार इस खबर से सदमे में चला गया था। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) आज भी उनको याद करके रोने लगते हैं। तो चलिए श्रीदेवी के पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको बताते हैं कि उनकी और बोनी कपूर की लव स्टोरी…
View this post on Instagram

Happy birthday #sridevilivesforever #Sridevi

A post shared by Sridevi I BONEY KAPOOR (@sridevibkapoor) on

एक इवेंट पर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने बताया था कि उन्हें श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार करने में 12साल लग गए थे। बोनी कपूर को श्रीदेवी से तब प्यार हुआ था जब उन्होंने उनको पहली बार स्क्रीन पर देखा था। लेकिन ये एक तरफा प्यार था। बोनी श्रीदेवी के पीछे-पीछे चेन्नई जा पहुंचे। लेकिन तब श्रीदेवी वहां नहीं थीं। बोनी कपूर ने बताया कि ‘मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था।’ बोनी साल 1984 में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ऑफर लिए श्रीदेवी की मां से मिलने गए। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस की मां ने 10 लाख रुपये फीस मांगी। लेकिन बोनी ने श्रीदेवी को 11 लाख रुपये दिए।
View this post on Instagram

ThrowBack #sridevi

A post shared by SRIDEVI BONEY KAPOOR (@sridevibkapoor) on

इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को साल 1993 में प्रपोज किया। इतना ही बोनी कपूर श्रीदेवी को इतना चाहते थे कि वो ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट पर हर बात का ध्यान रखते थे, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके अलावा बोनी ने उनके लिए एक अलग मेकअप रूम भी करवाया। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए। श्रीदेवी फिल्म चांदनी की शूटिंग के लिए स्विटजरलैंड में थीं। जहां बोनी कपूर उनसे मिलने पहुंचे। स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना को बताया कि वो श्रीदेवी से प्यार करते हैं। बोनी की बातें सुनकर मोना कपूर बुरी तरह टूट गई थीं।
View this post on Instagram

❤️❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

मोना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बोनी मुझसे उम्र में दस साल बड़े थे। शादी के वक्त मैं 19 साल की थी लेकिन हमारी शादी के 13 साल हुए थे और मुझे पता चलता है कि मेरा पति किसी और को प्यार करता है। इसके बाद मेरे और बोनी के रिश्ते में कुछ भी बाकी नहीं बचा था और न ही इस रिश्ते को दूसरा मौका दिया जा सकता था, क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘नगीना’, ‘चालबाज’ और ‘मॉम’ जैसी उनकी शानदार फिल्में शामिल हैं।
View this post on Instagram

🎂💗

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

Hindi News / Entertainment / Bollywood / श्रीदेवी को प्रपोज करने में बोनी कपूर को लगे थे 12 साल, पहली पत्नी का हुआ था बुरा हाल

ट्रेंडिंग वीडियो