बॉलीवुड

सुपरहिट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए सोनम कपूर ने ली 11 रुपए फीस, डायरेक्टर ने किया खुलासा

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कम फिल्में की हैं, लेकिन उन फिल्मों में निभाए गए अपने किरदारों से उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया है। सोनम कपूर के बारें में ये बात बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपनी लाइफ की सुपरहिट फिल्म के लिए महज 11 रुपए लिए थे। जानिए कौन सी है वो फिल्म।  

2 min read
Sonam Kapoor Was Paid 11 rupees only for bhaag milkha bhaag movie

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स जितना अपनी एक्टिंग के लिए सुर्खियां बंटोरते हैं। उतना ही वो अपनी फीस के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फिल्म पठान के लिए मोटी फीस लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान बॉलीवुड की सबसे महंगे एक्टर बने गए हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई सेलेब्स ऐसे होते हैं। जिन्हें अगर फिल्म की कहानी बेहद पसंद आती है तो वो अपनी ही खुशी से पैसा लिए बिना ही फिल्म में काम कर लेते हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी शामिल है।

फिल्म के लिए सोनम कपूर ने लिए 11 रुपए

दरअसल, इस बात का खुलासा सालों बाद मशहूर फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म भाग मिल्खा भाग बनाई थी। जिसमें उन्होंने एक्टर फरहान अख्तर और सोनम कपूर को फिल्म के लिए साइन किया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर की फीस को लेकर खुलासा किया है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी किताब 'द स्ट्रेंजर इन मिरर' में बताया है कि सोनम कपूर ने फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के लिए कोई पैसे चार्ज नहीं किए थे। फिल्म में वो बीरो के किरदार में नज़र आई थीं। जिसके लिए उन्होंने महज 11 रुपए उनसे लिए थे। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अपने किरदार को सोनम कपूर ने तड़का बताया था। वो फिल्म में फरहान संग दो गानों में भी दिखाई दी थीं। जिन्हें खूब पसंद किया गया था।

दिल्ली-6 में सोनम कपूर संग काम कर डायरेक्टर आया मजा

आपको बता दें फिल्म 'दिल्ली-6' में भी डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने सोनम कपूर को कास्ट किया था। ये फिल्म साल 2009 में आई थी। बताया जाता है कि इस फिल्म में सोनम कपूर संग काम कर राकेश ओप्रकाश को काफी मजा आया था। तभी उन्होंने मन बना लिया था कि वो सोनम कपूर को अपनी अगली फिल्म भगा मिल्खा भा में भी साइन करेंगे।

थ्रिलर फिल्म में नज़र आएंगी सोनम कपूर

सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में देखा गया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता दुलकर सलमान लीड रोल में नज़र आए थे। वहीं अब जल्द ही सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। जो कि एक थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Published on:
08 Aug 2021 06:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर