
Sonam Kapoor Childhood picture
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ भाई हर्षवर्धन और रिया कपूर भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोनम की मम्मी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने नन्हे हर्षवर्धन (Harshvardhan) को गोद में उठाया है। वहीं, सोनम कपूर को पहचानना थोड़ा मुश्किल है।
इस तस्वीर को सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी (Sonam Kapoor Instagram) से शेयर किया है। जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म (Nepotism In Bollywood) को लेकर काफी हल्ला हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग स्टार किड्स को भला बुरा कह रहे हैं। जिसके बाद सोनम कपूर ने फादर्स डे (Fathers Day 2020) के मौके पर एक मैसेज लिखा था। जिसके जरिए उन्होंने ट्रोलर्स को भी जवाब देने की कोशिश की थी।
View this post on InstagramA post shared by Sonam K Ahuja (@loyal_.sonaholic) on
सोनम कपूर ने अपने ट्वीट (Sonam Kapoor Tweet) में लिखा था, ‘आज फादर्स डे है.. मैं कहना चाहूंगी कि हां मैं अपने पापा की बेटी हूं..हां मैं अपने पापा की बदौलत यहां हूं औऱ हां मैं प्रिविलिज्ड हूं यह बेइज्जती की बात नहीं है। यह मेरे कर्म हैं जो मैं यहां जन्मी हूं..या मैं जो बनी हूं। मैं गर्व करती हूं खुद पर।’ लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद लोगों उन्हें और ज्यादा ट्रोल (Sonam Kapoor Troll) करने लगे। सोनम ने ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sonam Kapoor Instagram) पर कमेंट बॉक्स लिमिटिड कर दिया है। क्योंकि लोग कमेंट के जरिए उन्हें ट्रोल कर रहे थे।
वर्क फ्रंट की बात करें सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)' में नजर आई थीं। फिल्म में सोनम की भूमिका एडवरटाइजिंग एग्जिक्यूटिव की होती है जो विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी होती हैं। सोनम की आने वाली फिल्म (Sonam Kapoor Upcoming Movies) 'ब्लाइंड' की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा खबरें हैं कि वो 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में भी दिखेंगी।
View this post on InstagramRamadan Kareem my brothers and sisters. 🌙 Ramzaan mubaarak
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
Published on:
25 Jun 2020 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
