scriptसोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल का कराया धर्म परिवर्तन, वायरल वीडियो में कैद हुई सच्चाई | Sonakshi Sinha with husband Zaheer Iqbal Ganpati aarti video people comment on Dharm parivartan | Patrika News
बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल का कराया धर्म परिवर्तन, वायरल वीडियो में कैद हुई सच्चाई

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग बोल रहे हैं कि सोनाक्षी ने अपने पति का धर्म परिवर्तन करा दिया है।

मुंबईSep 09, 2024 / 12:45 pm

Kirti Soni

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लगभग दो महीने से ज्यादा हो गया है। इसके बावजूद कपल अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। सोनाक्षी और जहीर ने दूसरे धर्म में शादी की है। सोनाक्षी हिंदू धर्म से हैं वहीं जहीर मुस्लिम धर्म से हैं। कपल को उनकी शादी के दौरान काफी ट्रोल किया गया था। खबरें ये भी थीं कि सोनाक्षी की शादी के बाद एक्ट्रेस के परिवार ने भी उनसे दूरी बनाने की कोशिश की थी। लेकिन सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते पर ट्रोलिंग से कोई फर्क पड़ता हुआ नहीं नजर आया। शादी के बाद कपल को एक नहीं बल्कि दो-दो बार हनीमून पर गए। सोनाक्षी और जहीर को एक साथ एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। इसी बीच कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि सोनाक्षी ने पति जहीर का धर्म परिवर्तन करा दिया है। लोगों की इस बात में कितनी सच्चाई है और क्या है वायरल वीडियो में आइए जानते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर का कराया धर्म परिवर्तन?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। सोनाक्षी और जहीर को वीडियो को देखकर लोग तरह- तरह की बातें बना रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग बोल रहे हैं कि सोनाक्षी ने अपने पति जहीर का धर्म परिवर्तन करा दिया है। वीडियो को देखकर लोग बोल रहे हैं यहां तो उल्टा हो गया है, लड़की ने नहीं अपना धर्म परिवर्तन किया है बल्कि लड़के ने ही हिन्दू धर्म को अपना लिया है। दरअसल, सोनाक्षी और जहीर का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो गणपति बप्पा की आरती का है। इस वीडियो में जहीर अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के साथ गणपति बप्पा की आरती करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग नाराजगी जता रहे हैं और कपल को एक बार फिर से ट्रोल कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लोगों ने किया ट्रोल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों को ही बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगा सोनाक्षी मुस्लिम बनेगी, लेकिन इधर तो उल्टा ही हो गया।” दूसरे ने लिखा, “ये मुस्लिम है लानत है इन पर।” तीसरे ने लिखा, “इसको हिंदू बना कर ही छोड़ेगी सोनाक्षी।” चौथे ने लिखा, “सोनाक्षी ने इकबाल को हिंदू बना दिया।” वहीं एक तो लिखा, अल्लाह पाक हिदायत दे इन्हें।” इसी तरह तमाम यूजर्स गंदे और भद्दे कमेंट कर रहें हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल का कराया धर्म परिवर्तन, वायरल वीडियो में कैद हुई सच्चाई

ट्रेंडिंग वीडियो