script‘सिंघम अगेन’ फेम एक्ट्रेस सलाखों के पीछे, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार | Patrika News
बॉलीवुड

‘सिंघम अगेन’ फेम एक्ट्रेस सलाखों के पीछे, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘सिंघम अगेन’ रिलीज होने से चंद दिन पहले बुरी खबर सामने आई है। फिल्म में पुलिस का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला?

मुंबईOct 21, 2024 / 03:17 pm

Saurabh Mall

Shabreen has been arrested by Mumbai Police

Shabreen has been arrested by Mumbai Police

Singham Again Movie: सिंघम फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सिंघम अगेन’ में पुलिस का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ‘शबरीन’ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ढाई साल के बच्चे का अपहरण किया था। एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया, आइए विस्तार से जानते हैं।

बॉयफ्रेंड बृजेश सिंह से जुड़ा है मामला!

‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सिंघम अगेन’ में पुलिस का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ‘शबरीन’ अपने बॉयफ्रेंड बृजेश सिंह से बेहद प्यार करती हैं। एक्ट्रेस के दावों के मुताबिक बृजेश भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं। लेकिन दोनों जाति और धर्म अलग हैं।
राजपूत खानदान से ताल्लुक रखने वाले बृजेश सिंह के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनके घर में मुस्लिम समुदाय की शबरीन आए। इस बीच प्यार के नाते शबरीन और ब्रिजेश दोनों ने परिवार वालों को मनाने की बहुत कोशिश। हालांकि, वे नहीं मानें। ऐसे में शबरीन ने ब्रिजेश के ढाई साल के भतीजे का अपहरण कर लिया।

शिकायत के बाद एक्ट्रेस को पुलिस ने धर-दबोचा

अपहरण के बाद ब्रिजेश के परिवार वालों ने शबरीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मुंबई की वालीव पुलिस ने एक्ट्रेस शबरीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात का भी सबूत ढूंढ रही है कि क्या ब्रिजेश ने इस अपहरण में भूमिका निभाई थी। साथ ही पुलिस किडनैपिंग के दौरान शबरीन का साथ देने वाली महिला साथी की भी तलाश कर रही है। जो फ़िलहाल फरार है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘सिंघम अगेन’ फेम एक्ट्रेस सलाखों के पीछे, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो