बॉलीवुड

रिया चक्रवर्ती की इस हरकत से Sushant Singh Rajput थे नाराज, फार्महाउस मैनेजर का बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फार्महाउस मैनेजर पवन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के पार्टीज और खर्चों को लेकर बताया है। सुशांत के बिना जानकारी के रिया उनके पैसों का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रही थीं।

2 min read
Sep 18, 2020
Sushant Singh Rajput farmhouse manager revealed about Rhea Chakraborty

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में जब से जांच एजेंसियों ने पड़ताल करनी शुरू की है, हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ड्रग एंगल (Drug angle) पर भी एनसीबी (NCB) तेजी से अपनी जांच कर रही है ताकि इस रैकेट में शामिल लोगों पर जल्द खुलासा किया जा सके। पिछले कुछ दिनों से सीबीआई की नजर सुशांत के फार्महाउस (Sushant farmhouse) पर है। वहां छानबीन में सीबीआई (CBI) की टीम को कई चीजें भी मिल चुकी हैं। अब रिया चक्रवर्ती को लेकर एक नई बात सामने आई है। सुशांत के फार्महाउस पर ड्रग पार्टीज की जाती थीं इसका खुलासा पहले ही हो चुका है। इसीलिए वहां के मैनेजर पवन (Farmhouse manager Pawan) से लगातार पूछताछ की जा रही है। अब पवन ने रिया चक्रवर्ती को लेकर बड़ा राज खोला है।

सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस मैनेजर पवन ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए बताया कि दिवंगत एक्टर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से नाराज रहा करते थे। जिसका कारण रिया का पार्टी करना था। जब सुशांत सो रहे होते थे तब रिया उन्हीं के पैसों का इस्तेमाल करके पार्टी (Rhea Chakraborty parties) करती थीं। रिया पूरी तरह से अपने खर्चों के लिए सुशांत के पैसों का इस्तेमाल कर रही थीं। इसके अलावा रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती ज्यादातर नशे में या स्मोक करते हुए ही देखा जाता था। सुशांत को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पैसों का इस्तेमाल रिया इस तरह से कर रही हैं। जब उन्हें पता चला तो वो रिया से बहुत नाराज हो गए थे।

पवन ने आगे बताया कि श्रुति मोदी साल 2019 के जुलाई में आई थीं। हालांकि तब भी रिया ही सुशांत के अकाउंट्स हैंडल करती थीं। रिया के आन के बाद आईलैंड की ट्रिप में भी बढ़ोतरी हुई थी। रिया फार्महाउस पर अक्सर आया करती थीं और इसके अलावा उनका परिवार भी यहां आता था। एक बार मैंने शौविक चक्रवर्ती को एक लड़की के साथ भी देखा था। बता दें कि रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) ड्रग मामले में जेल में बंद हैं। उनसे एनसीबी लगातार पूछताछ कर रही है। जिसमें रिया ने लगभग 25 लोगों के नाम लिए हैं जो ड्रग पार्टीज करने या इसके लेनदेन में शामिल हो सकते हैं। इसमें सारा अली खान (Sara Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जैसी अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है।

Published on:
18 Sept 2020 09:25 am
Also Read
View All

अगली खबर