2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कर रहे हैं एक-दूजे को डेट ,शेयर की तस्वीरें

Vijay Rashmika Affair Rumors: नए साल के मौके पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

2 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Jan 02, 2023

rashmikavijay.jpg

Rashmika and Vijay Affair Rumors

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Affiar: एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की खबरें आ रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनसे यह साफ हो गया है कि यह दोनों साथ में है और एकसाथ छुट्टियां मना रहे हैं। दरअसल, नए साल के मौके पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उन्हें देखकर इन दोनों के फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि यह दोनों साथ हैं। हालांकि इन दोनों स्टार्स की तरफ से इस रिलेशन को लेकर किसी भी तरह का कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं उससे तो ऐसा लग रहा है कि ये रूमर्ड कपल साथ में छुट्टियां मना रहा है। विजय और रश्मिका दोनों ही स्टार्स ने इंस्टा अकाउंट पर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए सेक्सी और हॉट अंदाज में तस्वीरें पोस्ट कीं। तो वहीं रश्मिका का अंदाज देखकर कोई भी हो जाएगा उनपर फिदा।


विजय देवरकोंडा का फैंस के लिए न्यू ईयर मैसेज
विजय ने अपने अकाउंट पर शर्टलेस तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक पूल में ड्रिंक को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को (Vijay Devarakonda) ने कैप्शन दिया 'एक साल जहां हम सभी जोर से हंसे, चुपचाप रोए, हमें सब कुछ मनाने की जरूरत है क्योंकि यही जीवन है। हैप्पी न्यू ईयर माई लव्स हार्ट इमोजी के साथ हैव ए ग्रेट न्यू ईयर!।'
यह भी पढ़ें : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में चांद सितारों से ढकी नजर आईं भूमि पेडनेकर

रश्मिका मंदाना का फैंस के लिए न्यू ईयर मैसेज
दूसरी ओर रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने अपनी हॉट फोटो शेयर की। जिसमें वह धूप का आनंद लेती दिखीं। उन्होंने कैप्शन में एक सफेद दिल वाला इमोजी के साथ लिखा, "हैलो 2023 ..."।

यह भी पढ़ें : एक्टर यश के साथ फोटो शेयर कर हार्दिक पांड्या बताई KGF-3 की रिलीज डेट


यह भी पढ़ें : शहनाज गिल की हॉटनेस को संभाल नहीं पाए गुरु रंधावा, करते रहे कपड़े सही

रश्मिका और विजय के फैंस इन दोनों स्टार्स की फोटोज को कम्पेयर कर रहे हैं और लगातार इन दोनों स्टार्स की फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा था कि वह विजय के बहुत करीब हैं। (Rashmika Mandanna) रश्मिका की ऐसी बातें और उनकी यह फोटोज साफ कर रही हैं कि इन दोनों के बीच कुछ तो जरूर हैं जैसा कि इन दोनों के फैंस का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : नाखून से बनी शॉर्ट ड्रेस में इतराती उर्फी जावेद को ट्रोलर्स ने कहा 'वल्गर'

Story Loader