31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ranveer Singh ने शेयर की बचपन की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

रणवीर सिंह ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह को नीले रंग की टी-शर्ट और एक डेनिम पहने देखा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
ranveer_singh_childhood_picture.jpg

Ranveer Singh childhood picture

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। जोकि अब काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं।

दरअसल, रणवीर सिंह ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह को नीले रंग की टी-शर्ट और एक डेनिम पहने देखा जा सकता है। जींस के पॉकेट के अंदर हाथ रखे हुए रणवीर का अंदाज देखने को ही बनता है। उनके चेहरे पर स्वैग अलग ही देखा जा सकता है। तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह जैसे हीरो बनने के लिए ही जन्मे हों।

इससे पहले भी रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वह व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'सख्त लौंडा।' उनकी इस पोस्ट पर 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म '83' इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट को टालना पड़ा।

View this post on Instagram

सख़्त लौंडा

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

फिल्म 83 के बाद रणवीर सिंह अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक भी एक स्पेशल रोल में दिखाए देंगे। इसके साथ ही उनके पास करण जौहर की फिल्म तख्त है। इसमें करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर की भी अहम किरदार में दिखाए देंगे। बता दें कि लॉकडाउन में रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपना पूरा वक्त बिताया। इस बीच दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते दिखाई देते थे। लेकिन अब दीपिका अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा रवाना हो चुकी हैं।

Story Loader