अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' का जमकर प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसके बाद उनका पूरा ध्यान संजय दत्त की बायोपिक पर रहेगा। इसमें वे संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, वे नहीं चाहते कि उन पर कभी फिल्म बने। रणबीर कहते हैं कि उनमें संजय की तरह अपनी जिंदगी के सच को उजागर करने की हिम्मत नहीं। निजी जिंदगी पर शायद वे दिल खोलकर न बात कर सकें, लेकिन अपनी फिल्मों पर वे खूब बात करते हैं। एक और स्कूली बच्चे और दूसरी ओर एक विवादित अभिनेता का किरदार निभा रहे रणबीर से उनकी फिल्मों पर बात की, तो बहुत कुछ सामने आया। जानिए आप भी...