29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अयोध्या पहुंचे ‘श्रीराम’, अचानक पैर छूने लगे लोग, भावुक करने वाली है तस्वीर

राम जन्मभूमि अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सबके चहेते ‘श्री राम’ अयोध्या पहुंचे तो लोगों का जमावड़ा लग गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
shree_ram_reached_ayodhya

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रील लाइफ के श्री राम दिखाई दे रहे हैं। उनके एयरपोर्ट पहुँचते ही लोगों की भीड़ जम गई और हर कोई उनके पैर छूने की कोशिश करता नजर आया। अरुण गोविल देर शाम अयोध्या पहुंच चुके हैं।

देश भर में जय श्री राम के नारे की गूज सुनाई दे रही है। सभी 22 जनवरी को राम की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं और उत्साह से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी हो गई है और लोगों को इसमें शामिल होने के लिए न्योता भेजा जा रहा है। इस दौरान रामायण के श्रीराम के किरदार को निभाने वाले अरुण गोविल भी रामलला की जन्मभूमि अयोध्या पहुंच गए हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


अयोध्या पहुंचे ‘श्री राम’ निभाने वाले अरुण गोविल
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल देर शाम अयोध्या पहुंचे। अरुण गोविल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर खुद अयोध्या पहुंचने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरुण गोविल पहले तो प्लेन के अंदर नजर आ रहे हैं। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे से बाहर आते दिख रहे हैं।
एयरपोर्ट से बहार आते ही अपने श्रीराम को देखकर लोग खुशी से फूले नहीं समा नहीं रहे थे। सब उनके साथ सेल्फी लेते और उनके पैर छूते नजर आए। अरुण गोविल भी अपने फैंस से मिलकर खुश दिखाई दे रहे थे।


वीडियो के साथ लिखा ये दमदार कैप्शन
अरुण गोविल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दमदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि, 'राम नाम कर अमित प्रभावा, संत पुरान उपनिषद गावा...। आज पहली बार विमान द्वारा अयोध्या जी के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उतरने के उपरांत के कुछ दृश्य… बहुत ही सुंदर एयरपोर्ट है। जय श्रीराम...।’ इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर जय श्री राम लिख रहे हैं।

Story Loader