2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये अभिनेत्री थी राजेश खन्ना का बचपन का प्यार, सालों रहे लिव-इन में! पर एक दिन कपड़ों को लेकर…

ये वो अदाकारा थीं जो राजेश खन्ना का बचपन का प्यार (rajesh khanna childhood love) थीं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Dec 29, 2018

rajesh khanna and Anju Mahendru love story birthday special

rajesh khanna and Anju Mahendru love story birthday special

बॅालीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार दिग्गज कलाकार राजेश खन्ना (rajesh khanna) की आज 76वीं जयंती (rajesh khanna birthday) है। राजेश खन्ना सिनेमाजगत का वो चमकता सितारा हैं जिनकी एक्टिंग को लोग आज भी कायल हैं। उन्होंने बॅालीवुड इंडस्ट्री पर अपनी एक खास छाप छोड़ी थी। उनके रोमांटिक अदाकारी की लड़कियां दीवानी थीं। पर क्या आप जानते हैं जितने रोमांटिक वे फिल्मों में दिखा करते थे, असल जिंदगी में भी उससे भी ज्यादा रोमांटिक थे। पुराने दिनों में राजेश खन्ना का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया (rajesh khanna affairs)। पर एक अदाकारा इस इंडस्ट्री में अभी भी हैं जो राजेश खन्ना का बचपन का प्यार (rajesh khanna childhood love) थीं। हम बात कर रहे हैं वेटरन एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) की।

View this post on Instagram

Many many more Urvashi ❤️ love you loads

A post shared by Anju Mahendroo (@anjumahendroo) on

बॅालीवुड के बाद अब टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना रही एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू , राजेश खन्ना को पसंद करती थीं। दोनों ने साथ में स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। राजेश जब फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे तब अंजू भी एक मॉडल थीं और एक्टिंग के लिए ट्राई कर रही थीं।

दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। राजेश के कॅरियर में मदद करने के लिए अंजू ने अपने सपनों को भी दरकिनार कर दिया और उनकी जिंदगी में एक साथी की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। धीरे-धीरे राजेश इंडस्ट्री में पैर जमाने लगे और अंजू की हर इच्छा को पूरा करने लग गए थे। जब राजेश एक सफल एक्टर बन गए तो उन्होंने अंजू से उनका कॅरियर छोड़ देने के लिए कहा। इस बात के लिए अंजू राजी हो गईं और दोनों लिव-इन में साथ रहने लगे। अंजू, घर का सारा काम संभालती थीं और राजेश फिल्में करने में बिजी थे।

लेकिन राजेश और अंजू में धीरे-धीरें लड़ाईयां होने लगीं। दरअसल, अंजू खुले विचारों की थी तो वहीं राजेश बेहद ट्रेडिशनल। अक्सर दोनों के बीच विचारों में मतभेद होते रहते थे। एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था कि राजेश को उनकी स्कर्ट से लेकर साड़ी तक पहनने में दिक्कत रहती थी। दोनों ने एक समय बाद एक दूसरे से अलग होने का निर्णय ले लिया और इस तरह दोनों के रिलेशनशिप का अंत हो गया।

Story Loader