7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prakash Raj ने गृहमंत्री अमित शाह को हिंदी बोलने पर घेरा, कंगना रनौत ने दिया जबरदस्त जवाब

Kangana Ranaut On Prakash Raj: हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी को देश को एकजुट करने वाला बताया तो साउथ एक्टर प्रकाश राज को केंद्रीय मंत्री का ये बयान पसंद नहीं आया। इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साउथ एक्टर को करारा जवाब दिया है।

2 min read
Google source verification
prakash_raj_told_home_minister_amit_shah_that_he_only_speaks_hindi_then_kangana_ranaut_retorted.jpg

अमित शाह के बयान पर सवाल खड़े करने पर कंगना ने प्रकाश राज को दिया जवाब

Kangana Ranaut On Prakash Raj: साउथ के एक्टर प्रकाश राज ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी पर दिए गए बयान पर सवाल खड़े किए हैं। इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साउथ एक्टर को करारा जवाब दिया है। बीते दिन यानी कल हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी के महत्व का बखान किया और हिंदी को देश को एकजुट करने वाला बताया।

जानिए अमित शाह ने क्या कहा?
उनका ये बयान साउथ एक्टर प्रकाश राज को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रकाश राज को पलटकर जवाब दिया है। इससे पहले यह जान लीजिए कि हिंदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या है।



हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकजुट करने का नाम हिंदी है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक हिंदी ने देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है।”




अमित शाह के इस बयान पर सवाल खड़े करते हुए साउथ और बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एएनआई की एक पोस्ट को टैग करते हुए लिखा, “आप हिंदी बोलते हैं क्योंकि आप हिंदी जानते हैं। आप हमसे हिंदी बोलने के लिए कहते हैं क्योंकि आप सिर्फ हिंदी जानते हैं। स्टॉप हिंदी दिवस, स्टॉप हिंदी इम्पोजिशन, स्टॉप हिंदी हेगेमोनी।"



यह भी पढ़ें: जिंदा है जवान का कलेक्शन, आज इतनी करोड़ कमाई करके 400 करोड़ क्लब में होगी शामिल

दक्षिणपंथी संगठने के निशाने पर हैं प्रकाश राज

प्रकाश राज के इस बयान पर कंगना रनौत ने पलटकर जवाब दिया। कंगना ने भी अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है, "अमित शाह जी गुजराती हैं और उनकी मातृभाषा भी गुजराती है।” वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने हिंदी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और दक्षिणपंथी प्रतिष्ठान की कड़ी आलोचना भी की थी। इसके चलते ही वे दक्षिणपंथी संगठने के निशाने पर आ गए हैं।