scriptMalaika Arora का हुआ एक्सीडेंट, इलाज के लिए हुई अस्पताल में भर्ती, जाने कैसी हैं हालत | malaika arora hospitalized suffers minor injuries after car accident | Patrika News
बॉलीवुड

Malaika Arora का हुआ एक्सीडेंट, इलाज के लिए हुई अस्पताल में भर्ती, जाने कैसी हैं हालत

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कार से हुआ एक्सीडेंट। कार हादसे में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को लगी चोट। बैलेंस बिगड़ने के बाद MNS वर्कर्स के काफिले से हुई भिड़ंत। जाने कैसी हैं हालत…

Apr 03, 2022 / 12:37 am

Manisha Verma

malaika arora hospitalized suffers minor injuries after car accident

malaika arora hospitalized suffers minor injuries after car accident

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट होने के बाद अभिनेत्री को अस्पताल भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री की कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। जिसके बाद मौके पर मौजूद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ कहा यह जा रहा हैं कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर का कार चलाते समय संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार एमएनएस कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में अभिनेत्री की आंखों पर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ख़बरों की मानें तो कहा यह जा रहा है कि चोट की वजह से मलाइका को कुछ टांके आए हैं। एक्सीडेंट की वजह से वह शुरुआत में सदमें में थी लेकिन बाकी कही पर भी उनको चोट नहीं आईं हैं। क्योंकि उनके सिर के पास कुशन था।
malika_arora_car.jpg
आपको बता दें कि पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि मामले की जांच के बाद इसमें प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बता दें कि मलाइका अरोड़ा शनिवार की दोपहर एक फैशन इवेंट में थीं। वह अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही थीं।
लोकसत्ता को मनसे पदाधिकारी जयराज लांडगे ने जानकारी दी हैं कि, ‘हम अपनी पार्टी के प्रमुख राज ठाकरे की सभा में हिस्सा लेने के लिए पुणे से मुंबई जा रहे थे। इस दौरान पनवेल के पास मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। उनकी गाड़ी मनसे के पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकरा गई। जिसके बाद यह हादसा हुआ हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Malaika Arora का हुआ एक्सीडेंट, इलाज के लिए हुई अस्पताल में भर्ती, जाने कैसी हैं हालत

ट्रेंडिंग वीडियो