scriptदिल बोले बूम-बूम..गाने पर लगा मलाइका अरोड़ा की अदाओं का तड़का, VIDEO हो रहा है वायरल | Malaika and Seema Khanhave a good relationship | Patrika News
बॉलीवुड

दिल बोले बूम-बूम..गाने पर लगा मलाइका अरोड़ा की अदाओं का तड़का, VIDEO हो रहा है वायरल

सीमा खान और मलाइका के रिश्ते काफी अच्छे हैं।
रेड ड्रेस में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सीमा खान के साथ डांस कर रही हैं।

Dec 23, 2019 / 03:47 pm

Pratibha Tripathi

malaika-arora.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही इन दिनों बड़े परदे की चकाचौंध से काफी दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और फिटनेस वीडियो शेयर कर फैस की तारीफे बटोरती रहती हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक डांस वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा क्रिसमस के रंग में रंगी दिख रही हैं। वह रेड ड्रेस में सीमा खान और अमृता अरोड़ा के साथ घर में डांस कर रही हैं। इस वीडियो को मलाइका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका और अरबाज खान के तलाक के बाद भी सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और मलाइका के रिश्ते काफी अच्छे हैं। दोनों को अक्सर समय बिताते देखा जाता है।

बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा ना-ना करते-करते अपने प्यार को सभी के सामने कबूल चुके हैं। अब चर्चा दोनों की शादी को लेकर है, जिसे लेकर अक्सर फैंस गॉसिप करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन की ”पानीपत'” रिलीज हुई थी, जिसके प्रोमोशन के दौरान अर्जुन ने अपनी शादी से जुड़ी बातों को साफ इंकार कर दिया था जिसमें उन्होनें कहा था कि उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। अर्जुन ने कहा है कि वह अभी शादी नहीं कर रहे, जब करेंगे तो मीडिया को जरूर बताएंगे, क्योंकि इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है।

वैसे मलाइका अरोड़ा से भी उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया था कि वह व्हाइट थीम बेस्ड मैरिज करेंगी। मलाइका ने बताया था कि वह शादी जरूर करेंगी। यह शादी बीच पर होगी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / दिल बोले बूम-बूम..गाने पर लगा मलाइका अरोड़ा की अदाओं का तड़का, VIDEO हो रहा है वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो