scriptजब महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ किया लिपलॉक, बेटी के साथ क्यों करना चाहते थे शादी | mahesh bhatt birthday director liplock with his daughter pooja bhatt broken marriage | Patrika News
बॉलीवुड

जब महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ किया लिपलॉक, बेटी के साथ क्यों करना चाहते थे शादी

Mahesh Bhatt Birthday: महेश भट्ट ने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट को किस किया था जिसकी वजह से उनकी शादी टूट गई थी।

मुंबईSep 20, 2024 / 08:46 am

Kirti Soni

महेश भट्ट- पूजा भट्ट

महेश भट्ट- पूजा भट्ट

Mahesh Bhatt Birthday: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। महेश भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ के कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। महेश भट्ट ने जब अपनी सगी बेटी पूजा भट्ट को लिप लॉक किया था। डायरेक्टर की इस कॉन्ट्रोवर्सी ने इंडस्ट्री में सनसनी मचा कर रख दी थी। सगी बेटी के साथ किस करने की वजह से महेश भट्ट को आज भी लोग भूल नहीं पाएं हैं। आज यानी 20 सितंबर को महेश भट्ट अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर महेश भट्ट का उनकी बेटी के साथ जुड़ा किस्सा शेयर करेंगे।

महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ लिप लॉक

महेश भट्ट ने एक बार अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैगजीन कवर के लिए लिप-लॉक करते हुए एक तस्वीर छपवाई थी। इस शूट ने उस दौरान तहलका मचा दिया था। लोगों ने पूजा भट्ट और महेश भट्ट के बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद इस मसले में महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। महेश भट्ट ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेटी पूजा भट्ट को लिप-लॉक करने पर कुछ ऐसा कह दिया था जिसकी वजह से यह विवाद और बढ़ गया। उन्होंने कहा था कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी कर लेता’। महेश भट्ट के इस जवाब ने चारों तरफ बवाल मचा दिया था। इसकी वजह से महेश भट्ट को जान से मारने की भी धमकियां मिलीं।
mahesh bhatt birthday liplock with pooja bhatt

यह भी पढ़ें

बॉलीवुड सितारों के सामने मुकेश अंबानी ने अनंत- राधिका से किया झगड़ा? वायरल हुया वीडियो

महेश भट्ट ने की दो शादी

महेश भट्ट ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट से हुई थी। जिससे उनके दो बच्चे राहुल भट्ट और पूजा भट्ट हैं। इसके बाद उनका अफेयर परवीन बाबी से चला। जिसकी वजह से उनके शादीशुदा जीवन में काफी उथल-पुथल मची। दोनों के अफेयर की खबर जब किरण भट्ट को लगी तो उन्होंने परवीन बाबी से दूरी बना ली। इसके बाद महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी रचा ली थी। जिससे उनकी दो बेटियां हैं साहिल भट्ट और आलिया भट्ट।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / जब महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ किया लिपलॉक, बेटी के साथ क्यों करना चाहते थे शादी

ट्रेंडिंग वीडियो