scriptप्रेग्नेंट नहीं हैं ये एक्ट्रेस, गंभीर बीमारी की वजह से ऐसा हो गया है पेट, देखें तस्वीर | Krutika Gaikwad is not pregnant her stomach has become like this due to a serious illness | Patrika News
बॉलीवुड

प्रेग्नेंट नहीं हैं ये एक्ट्रेस, गंभीर बीमारी की वजह से ऐसा हो गया है पेट, देखें तस्वीर

हाल ही में एक मराठी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही थी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर रोक लगा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गंभीर बीमारी से जूझने की बात कही।

मुंबईMay 18, 2024 / 08:44 am

Prateek Pandey

Krutika Gaikwad

Actress Krutika Gaikwad

मशहूर मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ प्रेग्नेंट नहीं है। खुद एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके पेट में ट्यूमर है।

प्रेग्नेंट नहीं हैं कृतिका

मशहूर मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही थीं। खबरें थीं कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसका खंडन करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ बेहद दुख भरी खबर शेयर की है। इसे सुनकर भी फैंस मायूस हो गए हैं। कृतिका गायकवाड़ ने खुलासा किया कि वो मां नहीं बनने वाली हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वो गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं।
यह भी पढ़ें

‘चंदू चैंपियन’ का तीसरा पोस्टर आया सामने, अरु घाटी के वॉर सीन की दिखी झलक

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

थोड़े समय पहले कृतिका गायकवाड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृतिका गायकवाड़ ने कैप्शन भी लिखा है। कृतिका ने बताया कि ये बेबी बंप नहीं है। उन्होंने बताया कि यह गर्भाशय फाइब्रॉएड है, जो कई सालों से उनके पेट में पल रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस बीमारी की वजह से मेरा पेट बाहर निकला हुआ है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / प्रेग्नेंट नहीं हैं ये एक्ट्रेस, गंभीर बीमारी की वजह से ऐसा हो गया है पेट, देखें तस्वीर

ट्रेंडिंग वीडियो