
कार्तिक आर्यन एक साल बाद मिठाई खा रहे हैं
Chandu Champion: कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे डायरेक्टर कबीर खान और फिल्म के पूरे क्रू के साथ एक्टर दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर कार्तिक ने एक साल के बाद कुछ मीठा खाया है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘इस रसमलाई का स्वाद जीत की तरह लग रहा है! एक साल बाद सुगर (मीठा) खा रहा हूं. एक साल से ज्यादा की कड़ी तैयारी और फिर 8 महीने तक दुनिया के कई हिस्सों में दिन-रात शूटिंग के बाद आज हमने चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी कर ली है।’ साथ ही एक्टर ने
फिल्म डायरेक्टर कबीर खान की भी तारीफ की है। एक्टर ने लिखा कि ‘वो शख्स जिसने मेरे लिए ये चैलेंजिंग रास्ता बनाया उनके हाथ से रसमलाई खाने से ज्यादा मीठा और क्या हो सकता है। कार्तिक ने कबीर खान को अपनी प्रेरणा बताया है।’
कार्तिक की चंदू चैंपियन इसी साल 14 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सत्य प्रेम की कथा के बाद चंदू चैंपियन से कार्तिक बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
Published on:
01 Feb 2024 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
