2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर हुए गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ का आरोप, सुशांत सिंह मामले में भी उछला था नाम

फिल्म प्रोड्यूसर और करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के बानगुर नगर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 21, 2023

surjeet singh rathore

surjeet singh rathore

करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके ऊपर एक मॉडल ने छेड़कानी और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके चलते उन्हें बानगुर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुरजीत सिंह राठौर मुंबई में जाना-माना नाम हैं। एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है।

सुरजीत पर आईपीसी की धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आपको याद हो तो सुरजीत का नाम सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वह काफी चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही छप्पर फाड़ कमाई कर रही है पठान

सुरजीत सिंह ने दावा किया था कि वह 15 जून 2020 को रिया चक्रवर्ती को कपूर हॉस्पिटल के शव गृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमार्टम के बाद सुशांत का शव रखा गया था।

अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने बताया था कि सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू उनके करीबी हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।

सुरजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'संदीप सिंह इस मामले के मास्टरमाइंड हैं। मैंने उनसे कहा कि नीरज को आने दो। इस पर वह मुझसे बोले कि नहीं, मैं सुशांत का दोस्त हूं। मुझसे बदतमीजी से बात की।

वह एंबुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गए थे और सब को दिशा निर्देश दे रहे थे। उनसे पूछताछ की जानी चाहिए। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने संदीप सिंह से भी पूछताछ की थी। फिल्हाल पुलिस इस नए मामले में जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- संभावना सेठ ने जॉइन की 'आम आदमी पार्टी

Story Loader