scriptजब करिश्मा कपूर के साथ हनीमून पर संजय कपूर ने किया था ऐसा बर्ताव, उड़ गए थे एक्ट्रेस के होश | Karisma Kapoor was blown away after seeing her husband's behavior | Patrika News
बॉलीवुड

जब करिश्मा कपूर के साथ हनीमून पर संजय कपूर ने किया था ऐसा बर्ताव, उड़ गए थे एक्ट्रेस के होश

90 के दशक की करिश्मा कपूर ने पर्दे पर अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया। चुलबुली करिश्मा कपूर ने अपने करियर में जहां कई ऊंचाइयों को छुआ, वहीं अभिनेत्री को अपने निजी जीवन में बहुत कुछ सहना पड़ा।

Dec 21, 2021 / 08:17 pm

Sneha Patsariya

karishma
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। अभिनेत्री ने हिट पर हिट फिल्में दे कर अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। चुलबुले अंदाज वालीं करिश्मा कपूर ने जहां अपने करियर में खूब बुलंदियों को छुआ, वहीं पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस को काफी दुख झेलने पड़े। एक्टिंग के लिए करिश्मा कपूर (Karishma) ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 1991 में उनकी पहली फिल्म ‘प्रेम कैदी’ रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन आमिर खान के साथ आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी ने उनकी किस्मत बदल दी। साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो गई थी। जया बच्चन ने मीडिया को अपनी होने वाली बहू से मिलवाया भी लेकिन आगे चलकर ये सगाई टूट गई
। इस सगाई के टूटने की वजह आज तक सामने नहीं आई है। इसके बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। करिश्मा ने संजय के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया।
करिश्मा ने बताया था कि ससुराल में उनके साथ गलत व्यवहार होता था। उनके ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित किया करते थे। वहीं संजय कपूर भी उनके साथ गाली-गलौच करते थे। 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने स्क्रीन पर अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। चुलबुले अंदाज वालीं करिश्मा कपूर ने जहां अपने करियर में खूब बुलंदियों को छुआ, वहीं पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस को काफी दुख झेलने पड़े। दरअसल, बात तब की है जब एक्ट्रेस की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। करिश्मा ने संजय से लवमैरेज की थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों में परेशानियां होने लगी थीं।
करिश्मा ने तब बताया था कि ससुराल में उनके साथ गलत व्यवहार होता था। उनके ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित किया करते थे। वहीं संजय कपूर भी उनके साथ गाली-गलौच करते थे। इतना ही नहीं करिश्मा शादी के कुछ वक्त बाद ही पति संजय से अलग हो गई थीं। इस बीच करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि पति संजय उस वक्त करिश्मा पर हाथ भी उठाया करते थे। इतना ही नहीं ऐसा भी हुआ जब करिश्मा कपूर को मेकअप से अपने उन दागों को छिपाना पड़ता था जो मारपीट के दौरान उन्हें संजय से मिले थे।
इस इंटरव्यू में करिश्मा ने एक चौंकाने वाली बात भी बताई थी। करिश्मा ने बताया था कि शादी के बाद जब संजय-करिश्मा हनीमून पर गए थे तब उनके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर करिश्मा से अभद्र व्यवहार किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा ने कहा था- ‘शादी के कुछ साल तो ठीक बीते लेकिन 5-6 साल के बाद खटपट शुरू हो गई थी।’ खबरों में तब ये भी सामने आया था कि हनीमून पर संजय ने अपनी बीवी करिश्मा का सौदा अपने दोस्तों से करने की कोशिश की थी। करिश्मा को पति ने अपने दोस्तों संग सोने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ें

जोया अख्तर की इस फिल्म से डेब्यू के लिए तैयार सुहाना-खुशी और अगस्त्य नंदा

करिश्मा को पति संजय के इस बर्ताव ने तोड़ दिया था जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला ले लिया था। साल 2003 में करिश्मा ने संजय से शादी की थी। वहीं साल 2016 तक आते-आते दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे
बता दें, करिश्मा ने कुछ वक्त पहले ही ओटीटी पर ऑल्ट बालाजी की ‘मेंटलहुड’ वेबसीरीज से डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज में वह पेरेंटहुड पर बात करती नजर आई थीं। करिश्मा ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस करिश्मा ने अपने करियर में लाइन से हिट फिल्में दी थीं।
करिश्मा ने जीत, जानवर, हीरो नंबर 1, कुली नंबर वन, राजा बाबू , साजन चले ससुराल, जुड़वां, दिल तो पागल है, बीबी नंबर 1, राजा हिन्दुस्तानी जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्में दीं। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब करिश्मा कपूर के साथ हनीमून पर संजय कपूर ने किया था ऐसा बर्ताव, उड़ गए थे एक्ट्रेस के होश

ट्रेंडिंग वीडियो