9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीवी और एक्स-गर्लफ्रेंड करीना के बीच बुरी तरह फंसने वाले हैं शाहिद कपूर, इस नए शो में दिखेंगे साथ!

Kareena Kapoor और उनके एक्‍स बॉयफ्रेंड Shahid Kapoor को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Apr 03, 2019

बीवी और एक्स-गर्लफ्रेंड करीना के बीच बुरी तरह फंसने वाले हैं शाहिद कपूर, इस नए शो में साथ दिखेगी ये तिगड़म!

बीवी और एक्स-गर्लफ्रेंड करीना के बीच बुरी तरह फंसने वाले हैं शाहिद कपूर, इस नए शो में साथ दिखेगी ये तिगड़म!

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस Kareena Kapoor और उनके एक्‍स बॉयफ्रेंड Shahid Kapoor सालों पहले एक दूसरे से अलग हो गए थे। फिल्म 'Jab We Met' के दौरान दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और स्टार्स का ब्रेकअप हो गया था। इस फिल्म के बाद से आजतक स्टार्स ने एक दूसरे से बात नहीं की। शाहिद और करीना का रिश्ता टूटे कई साल हो गए हैं। आज दोनों स्टार्स अपने विवाहिक जीवन में खुश हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दर्शक अरसे बाद एक बार फिर से दोनों सितारों को टीवी शो 'Nach Baliye' के सीजन 9 में देख सकते हैं।

जी हां, कहा जा रहा है कि इस शो में करीना-शाहिद बतौर जज नजर आएंगे। हालांकि इसमें करीना और शाहिद के अलावा शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल होंगी। शो को टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्‍ट करते नजर आएंगे।

'नच बलिए' के सीजन 9 को सलमान खान प्रड्यूस कर रहे हैं। इस वक्त शाहिद और करीना को एक साथ लाने की जीतोड़ कोशिश की जा रही है। हालांकि शो में शाहिद कपूर और उनकी पत्‍नी मीरा राजपूत के बतौर जज शामिल होने की खबरें काफी पहले से हैं। लेकिन करीना का नाम हाल ही में सामने आया है। इस बारे में एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है की मीरा राजपूत इस शो से छोटे पर्दे पर डेब्‍यू करने जा रही हैं। वहीं अगर करीना कपूर खान की बात करें तो वह पहले भी टीवी में काम करने से इनकार कर चुकी हैं। ऐसे में देखना होगा की इस शो के लिए करीना क्या जवाब देती हैं।