10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करीना कपूर ने एक तीर से किए दो वार, शाहिद, कियारा की कबीर सिंह को धो कर कह डाली ये बात

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम इस फिल्म नें 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की करीना ने कियारा आडवाणी के रोल की काफी आलोचना की

2 min read
Google source verification
karina_feature.jpeg

नई दिल्ली। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई हैा। इस फिल्म को लेकर जहां कुछ लोग शाहिद की आलोचना कर रहे है तो कुछ लोग उनके अभिनय की तारीफ करते नही थक रहे है। फिल्म रिलीज होने के 4 महीने बाद शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर ने कुछ अपने ऐसे रिएक्शन दे डाले जो हर किसी के गले नही उतर रहा है।
एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने फिल्म कबीर सिंह को लेकर कियारा आडवाणी के रोल की काफी आलोचना कर डाली। करीना ने कहा कि वो प्रीति जैसे किरदार पर भरोसा नहीं करती हैं। जबकि उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है, इस पर करीना ने कहा नहीं, अभी तक नही उन्होंने इस फिल्म को नहीं देखा है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि फिल्म 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लेकिन इस तरह की महिला के किरदार को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ना वो खुद ऐसी हैं और ना ही किसी और को बनने देना चाहेंगी।

करीना ने इस फिल्म को लेकर और अधिक टिप्पणी करते हुए कहा कि ये अच्छा है कि फिल्म ने काफी धूम मचाई है और हिट हो गई है 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भी की है। लेकिन उससे भी अच्छी बात ये है कि लोग फिल्म की बुराई कर रहे हैं। ये अच्छा साईन है। हालांकि करीना इस बात से दुखी हैं कि उन लोगों की संख्या ज़्यादा है जिन्होंने फिल्म देखी है। दिलचस्प ये है कि करीना कपूर, कियारा आडवाणी के साथ अपनी अगली फिल्म गुड न्यूज़ में काम कर रही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब बेबो के दो टूक बयान ने लोगों के होश उड़ा दिए हों। पहले भी करीना कई बार ऐसा कर चुकी हैं ।
हाल ही में करीना ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे होने पर कहा था, 'ये 20 साल उनके लिए काफी शानदार रहे हैं। इस बीच उन्हें कई बड़े और बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने अभिनय के लिए ही जन्म लिया है और मुझे उम्मीद है कि मैं मरते दम तक अभिनय करती रहूंगी।'