तैमूर की एक नई तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की नजर उतारने वाले एक किन्नर को 51 हजार रुपए दिए हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार करीना और कपूर खानदान ने तैमूर की नजर उतारने के लिए एक रीति पूरी कराई थी।
करीना और सैफ अली खान का बेटा तैमूर फैंस की आंखों का तारा है। उसके नाम से एक फैन पेज बनाया हुआ है। तैमूर की एक नई तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें वो बालकनी में टंगे झूले मे बैठकर खेलते हुए नजर आ रहा है।
हाल ही में एक चैट शो के दौरान करीना ने कहा कि तैमूर बिलकुल मेरे पिता की तरह दिखता है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अपने पिता की तरह दिखती हूं। इसी वजह से वो मेरे पिता की तरह ज्यादा है। करीना ने आगे बताया कि वो और उनके पति सैफ अली खान हमेशा इस बात पर बहस करते हैं कि तैमूर किसकी तरह ज्यादा दिखता है।