9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धाकड़ में बोली कंगना रनौत किक, पंच, हड्डियां तोड़ना और आंखें निकालना मेरा सबसे फेवरेट…

धाकड़ में बोली कंगना रनौत किक, पंच, हड्डियां तोड़ना और आंखें निकालना मेरा सबसे फेवरेट.....

less than 1 minute read
Google source verification
कंगना रनौत

कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उन की अपकमिंग फिल्म धाकड़ का है। वह इस वीडियो में प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है ।

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मनाली में धाकड़ के लिए एक्शन रिहर्सल पूरे दिन चल रही है, क्योंकि मैं जया मां की राजनीतिक दुनिया को पीछे छोड़ आई हूं, एजेंट अग्नि की दुनिया में किक, पंच, हड्डियां तोड़ना और आंखे निकालना मेरा सबसे फेवरेट काम है, बहुत सारा प्यार"

आपको बता दें की कंगना रनौत फिल्म धाकड़ में एक जासूस का किरदार निभा रही है। जिसका नाम एजेंट अग्नि है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कंगना रनौत कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म थलाइवी में भी नजर आएंगी। जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म तेजस में भी अभिनेत्री नजर आने वाली है। इससे पहले वे फिल्म पंगा में कबड्डी प्लेयर के रूप में नजर आई थी।