scriptइस एक्टर संग बनी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की जोड़ी, सोशल मीडिया पर मचाया गदर | hrithik roshan sister pashmina roshan with ayushmann khurrana navratri songs 2024 jachdi release | Patrika News
बॉलीवुड

इस एक्टर संग बनी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की जोड़ी, सोशल मीडिया पर मचाया गदर

ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की जोड़ी एक नए एक्टर संग बनी है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

मुंबईSep 28, 2024 / 09:03 am

Gausiya Bano

pashmina roshan

पश्मीना रोशन

ऋतिक रोशन की बहन और एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ने इश्क विश्क रिबाउंड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब उनकी जोड़ी बॉलीवुड के एक ऐसा एक्टर संग बनी है, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग से भी सबका दिल जीत लेते हैं। हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना की। अब पश्मीना और आयुष्मान एक साथ एक एल्बम सॉन्ग में नजर आए हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

आयुष्मान- पश्मीना का सॉन्ग नवरात्रि के लिए है बेहतरीन

आयुष्मान और पश्मीना का नया सॉन्ग ‘जचदी’ रिलीज हो गया है। यह सॉन्ग नवरात्रि के त्योहार के लिए बेस्ट है। इसमें आयुष्मान और पश्मीना गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस सॉन्ग को आयुष्मान ने खुद गाया है। इससे पहले एक्टर ने ‘पानी दा रंग’, ‘साडी गली आजा’, ‘मिट्टी दी खुशबू’, ‘मेरे लिए तुम काफी हो’ और ‘नज्म नज्म’ जैसे गाने भी गाए हैं।

आयुष्मान ने बीच पर चलाया था सफाई अभियान

हाल ही में आयुष्मान ने वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान चलाया था। उन्‍होंने कहा था कि भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रयास करना महत्वपूर्ण है। वहीं इस अभियान में अभिनेत्री अमृता फडणवीस ने भी हिस्‍सा लिया था।
यह भी पढ़ें

Hrithik Roshan के बाहों में दिखीं कियारा आडवाणी, War 2 के सेट से LEAK हुआ रोमांटिक वीडियो

यह सफाई अभियान इसलिए चलाया गया क्‍योंकि अक्सर त्योहारों के बाद मुंबई के समुद्र तट गंदगी से भर जाते हैं, जिससे समुद्री जीवों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो जाता है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस एक्टर संग बनी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की जोड़ी, सोशल मीडिया पर मचाया गदर

ट्रेंडिंग वीडियो