संजय ने लिखा, मेरे परिवार के साथ मेरा बस यही वीकेंड है, क्योंकि इसके तीन सप्ताह बाद काबिल की शूटिंग शुरू हो जाएगी। जुलाई तक लगातार काम होगा, इसलिए ज्यादातर समय इसमें ही जाएगा। मेरे सहायक निर्देशक नदीम शाह का शुक्रिया। इस माह के आखिर में काबिल की शूटिंग शुरू करने के बाद कोई वीकेंड खाली नहीं होगा। उधर, ऋतिक के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने को लेकर यामी गौतम बेहद एक्साइटेड हैं और शूटिंग शूरू होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि काबिल ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन बना रहे हैं।