scriptहनी सिंह की पत्नी का ससुर पर गंभीर आरोप, बोलीं- नशे में मेरे कमरे में घुसकर मेरे सीने पर फेरा हाथ | honey singh wife accuses father in law says says he entered her room | Patrika News
बॉलीवुड

हनी सिंह की पत्नी का ससुर पर गंभीर आरोप, बोलीं- नशे में मेरे कमरे में घुसकर मेरे सीने पर फेरा हाथ

शालिनी तलवार ने हनी के परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब शालिनी ने ऐसा दावा किया है जिसे हर कोई हैरान रह जाएगा। उन्होंने कहा है कि एक बार नशे की हालत में उनके ससुर उनके कमरे में घुस आए थे।

Aug 05, 2021 / 03:44 pm

Sunita Adhikari

honey_singh_1.jpg

honey singh wife shalini talwar

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं, शालिनी ने हनी के परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब शालिनी ने ऐसा दावा किया है जिसे हर कोई हैरान रह जाएगा। उन्होंने कहा है कि एक बार नशे की हालत में उनके ससुर उनके कमरे में घुस आए थे।
ससुर पर गंभीर आरोप
शालिनी ने अपने ससुर सरदार सरबजीत सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि एक दिन वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थीं। वह शराब के नशे में धुत थे। शालिनी के मुताबिक, उनके ससुर ने उनके स्तनों पर हाथ फेरा था।
ये भी पढ़ें: राखी मुखर्जी को बचपन में उनके भाई ने की थी जान से मारने की कोशिश

honey_singh.jpg
10 करोड़ मुआवजे की मांग
इतना ही नहीं, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तहत हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उनसे 10 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि 10 सालों से उनके साथ किसी जानवर की तरह व्यवहार किया गया है। इस वजह से उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया है। साथ ही, उन्होंने कोर्ट से ये भी आग्रह किया है कि वो हनी सिंह को आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में एक फ्लैट का 5 लाख किराया भी दें। ताकि उन्हें मां पर निर्भर होकर न रहना पड़े। शालिनी ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पति और ससुराल वालों के ख‍िलाफ याचिका दी है। इस याचिका में उन्होंने कई सनीसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने हनी और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण हुआ है।
ये भी पढ़ें: सैफ अली खान के लिए शर्मिला टैगोर के पास नहीं होता था वक्त, दूसरी मां ने था पाला

कई महिलाओं के साथ हैं संबंध
शालिनी ने कहा कि हनी सिंह अपनी शादी को अहमियत नहीं देते थे। वह अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। एक बार शालिनी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। जिससे हनी सिंह काफी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने इस बात को शालिनी की खूब पिटाई भी की थी। शालिनी ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। ”ब्राउन रंग गाने” की शूटिंग के दौरान भी उन्होंने अपनी टीम के एक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। इससे पहले दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / हनी सिंह की पत्नी का ससुर पर गंभीर आरोप, बोलीं- नशे में मेरे कमरे में घुसकर मेरे सीने पर फेरा हाथ

ट्रेंडिंग वीडियो