scriptइंजेक्शन लगाकर समय से पहले जवान बनीं ये एक्ट्रेस, सहेली के पति को चुराया! MMS कांड ने मचा दिया बवाल | hansika-motwani-birthday-mother-give-her-hormonal-injections-to-make-h | Patrika News
बॉलीवुड

इंजेक्शन लगाकर समय से पहले जवान बनीं ये एक्ट्रेस, सहेली के पति को चुराया! MMS कांड ने मचा दिया बवाल

Hansika Motwani Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika motwani) का जन्म 9 अगस्त 1991 में मुंबई में हुआ था।

Aug 09, 2023 / 03:58 pm

Krishna Pandey

hansika_motwani.jpg
Hansika Motwani: पहले उन्होंने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीता, फिर अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना लिया. बात हो रही है हंसिका मोटवानी की, जिनका आज बर्थडे है।

ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नजर आई वो मासूम सी बच्ची तो आपको याद ही होगी। हंसिका मोटवानी ने इस फिल्म में अपने रोल से दर्शकों का खूब दिल जीता था। हंसिका ने अभिनय की दुनिया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था. ‘कोई मिल गया’ के साथ ही वह कई फिल्मों और सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

आज का दिन हंसिका मोटवानी के लिए बेहद खास है क्योंकि आज ये एक्ट्रेस अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आज आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

अचानक हो गई थीं बड़ी!
हंसिका मोटवानी को टीवी पर देखने के बाद फैंस ने ऋतिक रोशन की ‘कोई मिल गया’ में देखा। फिर उन्होंने हिमेश रेशमिया संग ‘आप का सुरूर’ में देखा। उनकी लंबी-चौड़ी कद-काठी देख सभी हैरान थे। हर तरफ चर्चा होने लगी कि उन्होंने खुद को बड़ा करने के लिए हार्मोन्स से जुड़े इंजेक्शन लिए हैं। ये इंजेक्शन उनकी मां मोना मोटवानी ने दिए हैं, क्योंकि वो डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं। हालांकि, हंसिका की शादी के बाद उनकी मां ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।

सहेली के पति को चुराया
हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से साल 2022 में शादी की थी। दोनों ने जयपुर में सात फेरे लिए थे। क्या आप जानते हैं कि सोहेल, हंसिका की सहेली के पति थे। कहते हैं कि हंसिका का सोहेल पर दिल आ गया था, इसलिए पहले उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड का घर तोड़ा और फिर उसके एक्स हसबैंड संग अपना घर बसा लिया।

हंसिका का MMS कांड, हमशक्ल लड़की
साल 2015 की बात है। एक लड़की का नहाते हुए MMS लीक हुआ था। ये लड़की हंसिका जैसी दिख रही थी। इस पर काफी बवाल हुआ था। मामला बढ़ने पर एक्ट्रेस ने साफ किया था कि वो लड़की उनकी हमशक्ल थी। यानी उनके जैसे ही दिखने वाली कोई लड़की थी, वो खुद नहीं थीं।

हंसिका मोटवानी पहली बार साल 2001 में एकता कपूर के सीरियल ‘देश में निकला होगा चांद’ में नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने लोकप्रिय सीरियल ‘शाका लका बूम बूम’ से घर-घर में पहचान बनाई।

फिर उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘कोई मिल गया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। 2003 के बाद ये एक्ट्रेस करीबन 3 साल तक पर्दे से गायब रहीं और साल 2007 में 15 साल की उम्र में उन्होंने ‘देशमुदुरु’ से साउथ फिल्मों में कदम रखा।
साल 2003 में कोई मिल गया में चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में नजर आने वाली हंसिका मोटवानी ने हिमेश रेशमिया के साथ 4 साल बाद लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया तो फैन हैरान रह गए।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इंजेक्शन लगाकर समय से पहले जवान बनीं ये एक्ट्रेस, सहेली के पति को चुराया! MMS कांड ने मचा दिया बवाल

ट्रेंडिंग वीडियो