scriptआइसोलेशन में रहते हुए रणवीर सिंह बने जॉम्बी, तस्वीर देख फैंस को लगा सदमा | During Isolation Ranveer Singh Shared His Zombie Pic Take A Look | Patrika News
बॉलीवुड

आइसोलेशन में रहते हुए रणवीर सिंह बने जॉम्बी, तस्वीर देख फैंस को लगा सदमा

आइसोलेशन में रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) का बने जॉम्बी
सोशल मीडिया पर तस्वीर को किया शेयर

Mar 23, 2020 / 03:07 pm

Shweta Dhobhal

Ranveer Singh

Ranveer Singh

नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ( coronavirus ) के चलते लोनों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। बॉलीवुड के कई स्टार्स भी आइसोलेशन में रह रहे हैं। घरों में बैठें बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में रणवीर एक जॉम्बी की तरह लग रहे हैं। उनका ये लुक काफी डरवाना लग रहा है।

View this post on Instagram

Me coming out of quarantine

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘क्वॉरेंटीन के बाद का ये मेरा लुक।’ उनके इस लुक को देख कर उनके कई फैंस हैरान हो गए तो, कई उनका मज़ाक बना रहे हैं। कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों ने रणवीर की इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

हॉलीवुड के भी कई स्टार्स कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बता दें बीते दिन जनता कर्फ्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ने भी तालियां बजाकर आभार जताते नज़र आए। इस मुश्किल दौर में पूरा देश एक साथ मिलकर सरकार की मदद कर रहा है। रविवार को सभी ने पीएम के आदेश का पालन करते नज़र आए। जानकारी के अनुसार भारत में अब तक 400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कई जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / आइसोलेशन में रहते हुए रणवीर सिंह बने जॉम्बी, तस्वीर देख फैंस को लगा सदमा

ट्रेंडिंग वीडियो