10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawan के फैन हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, शाहरुख खान की तारीफ करते हुए बोले- हमारी पार्टी…

Arvind Kejriwal On Jawan: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की तारीफ की है। जानिए उन्होंने शाहरुख खानके लिए क्या कहा है।

2 min read
Google source verification
delhi_chief_minister_arvind_kejriwal_became_a_fan_of_shahrukh_khan_film_jawan.jpg

अरविंद केजरीवाल ने की शाहरुख खान की फिल्म जवान की तारीफ

Arvind Kejriwal On Jawan: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। फिल्म हर रोज तगड़ी कमाई कर रही है। हर कोई फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग देख उनका मुरीद बन चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई कर रही है। इसी बीच हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ‘जवान’ की तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने की शाहरुख की तारीफ
सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिलों अमृतसर दौरे पर है। जहां उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की जमकर तारीफ की। इस दौरान शाहरुख खान के काम को भी सराहा है। सीएम ने कहा, “अभी तक उन्होंने ये फिल्म देखी तो नहीं है लेकिन इसकी काफी तारीफ सुनी है।”

इसके आगे उन्होंने कहा, “फिल्म में जैसे शाहरुख खान कहते हैं कि कोई वोट मांगने आए तो धर्म के नाम पर वोट मत देना…जाति के नाम पर वोट मत देना। बल्कि जब भी कोई वोट मांगने आए तो उससे सवाल करो कि क्या आप मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे? मेरा परिवार बीमार है तो अच्छा इलाज का इंतजाम करोगे? तो सरकार को भी ऐसा ही होना चाहिए।”

अपनी पार्टी को लेकर सीएम केजरीवाल ने कही ये बात
सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए बोले, आज 75 साल के बाद भी देश में एक ही पार्टी ऐसी है, जो ठोक बजा कर ये बात कहती है कि आप हमें वोट दो… क्योंकि हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और ऐसा कहने वाली सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है।”

यह भी पढ़ें: सनी की सुनामी ने रोका शाहरुख का तूफान, आज घट गई जवान की कमाई जानें पूरा कलेक्‍शन

जवान में शाहरुख का ऐसा अवतार पहली बार लोगों को देखने को मिल रहा है। शाहरुख के एक्शन, इंटेंस लुक्स और स्वैग का क्रेज थिएटर्स में जबरदस्त चल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा और लहर खान भी हैं।