
Crew Box Office Collection Day 5
Crew Box Office Collection Day 5: रिलीज के बाद से ही 'क्रू' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। लोगों ने करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की इस मूवी को खूब पसंद किया। देश के अलावा विदेशों में भी ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है। लेकिन धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी ठंडी पड़ती जा रही है। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन 'क्रू' ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'क्रू' के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो इसने करोड़ों रुपये का कारोबार किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्रू' ने पांचवें दिन देशभर में महज 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो पहले के दिनों के कलेक्शन की तुलना में बहुत कम है। लेकिन ये अर्ली एस्टीमेट है। ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसका कलेक्शन थोड़ा कम या फिर ज्यादा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Crew OTT Release: थिएटर के बाद 'क्रू' अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
'क्रू' मूवी ने पहले दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़, तीसरे दिन 10.5 करोड़, चौथे दिन 4.2 करोड़ और फिर पांचवें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से 'क्रू' ने देशभर में अब तक 37.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। चौथे और पांचवें दिन इस मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। हालांकि, ये मूवी जल्द ही 40 करोड़ का आकड़ा पार कर सकती है और इस मूवी को वीकेंड का फायदा मिल सकता है।
Published on:
03 Apr 2024 11:03 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
