9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड में शुरू हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन, कोई बना सांता क्लॉज…तो किसी ने सजाई क्रिसमस ट्री

बॉलीवुड में शुरू हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन, कोई बना सांता क्लॉज... तो किसी ने सजाई क्रिसमस ट्री

2 min read
Google source verification
बॉलीवुड में शुरू हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन, कोई बना सांता क्लॉज...तो किसी ने सजाई क्रिसमस ट्री

बॉलीवुड में शुरू हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन, कोई बना सांता क्लॉज...तो किसी ने सजाई क्रिसमस ट्री

बॉलीवुड सितारों पर क्रिसमस का रंग चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। क्रिसमस से 1 दिन पहले ही वह अपने घर को सजाने के साथ ही खुद भी सांता क्लॉज के रंग में रंगे नजर आए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटोज में जहां अमिताभ बच्चन पूरे परिवार के साथ खुशियां मनाते नजर आए। वहीं एली अवराम, सोनल चौहान, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, ईशा देओल ,जरीन खान, शिल्पा शेट्टी आदि भी अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हुए सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए।

अभिनेत्री जरीन खान ने क्रिसमस के अवसर पर सांता क्लॉज की ड्रेस में पहनी। उन्होंने सांता के गेट अप में इस्माइल देते हुए फैंस का मनोरंजन किया। वे इस ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ईशा देओल के घर भी क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उन्होंने अपने घर को सजाने के साथ ही क्रिसमस ट्री की फोटो शेयर की है। उनके साथ उनकी बेटियां भी नजर आ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान के घर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू हुई। उन्होंने सजे हुए क्रिसमस ट्री की फोटो शेयर की। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के घर भी क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया है। उन्होंने अपने घर में एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री सजाया और उसके सामने रेड कलर के नाइट सूट में बैठकर अपनी खूबसूरत नो फिल्टर वाली फोटो शेयर की। एली अवराम ने भी अपने घर में क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी है। वह व्हाइट शर्ट और सांता की क्लॉज की कैप में नजर आई। जहां पूरा बॉलीवुड क्रिसमस रंग के रंग में रंगा नजर आ रहा है। वहां अमिताभ बच्चन के परिवार में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन का रंग नजर आ रहा है। बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है। जिसके फोटो उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन और नताशा नंदा सभी एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।