
बॉलीवुड सितारों ने दी महाशिवरात्रि की बधाई
नई दिल्ली। देशभर में महाशिवरात्रि ( Mahashivratri ) का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव के भक्तों की भीड़ मंदिरों मेंं भी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड की तरफ से भी कई सितारों ने महाशिवरात्रि के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट करते हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है शिवरात्रि बधाी...जय शिव शंकर।
अनुपम खेर ( Anupam Kher ) ने भी महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए लिखा आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शंकर आपकी हमेशा रक्षा करें। जय शिव शंकर!! जय भोलेनाथ!! ओम् नम: शिवाय!! हर हर महादेव!!
बॉलीवुड एक्टर्स ऋचा चड्ढा ( Richa Chadha ) ने बधाई देते हुए कहा कि सबको महाशिवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं! भगवान शंकर और मां पार्वती सबको सनमती दें!
अभिनेत्री रवीना टंडन ( Raveena Tondon) ने ट्वीट करते हुए एक तस्वीर शेयर कर उस पर कैप्शन देते हुए एक मैसेज दिया है भगवान शिव हर जगह रहते हैं ये ना मुस्लिम के है और ना हिंदू के। ये आपके अंदर और सबके दिलों में पाए जाते हैं।
कंगना रनौत ( Kangna Ranaut ) की बहन रंगोली चंदेल ( Rangoli Chandel) ने कंगना की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है। इस तस्वीर में कंगना शिवलिंग पर जल चढ़ाती हुई नज़र आ रही हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में सबको महाशिवरात्रि की बधाई दी है।
Published on:
21 Feb 2020 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
