scriptरियल लाइफ में गंजे हो चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, नकली बालों के दम पर बरकरार है लुक, देखें PHOTOS | bollywood stars who are bald in real life | Patrika News
बॉलीवुड

रियल लाइफ में गंजे हो चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, नकली बालों के दम पर बरकरार है लुक, देखें PHOTOS

सलमान खान (Salman Khan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सहित, बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये टॉप एक्टर्स बढ़ती उम्र के साथ गंजेपन का शिकार हो चुके हैं। देखें फोटोज…

Jan 26, 2022 / 01:16 am

Sneha Patsariya

salman_khan_.jpg
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स के लुक्स को जब हम बड़े पर्दे पर देखते हैं, तो लगता है कि इनसे ज्यादा हैंडसम कोई नहीं है। हर कोई इन स्टार्स के लुक को कॉपी करता हैं। यह सुपरस्टार 50 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं। हीरो हीरोइन अपने लुक के लिए काफी मेहनत करते हैं। और अपनी अदाकारी और लुक से सभी के दिलों पर राज करते हैं।
आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी उम्र 35 पार होने के बाद उनके बाल झड़ने लगे। और वह पूरी तरह टकले हो गए और इनमें से कई ने ट्रांसप्लांट कराया, तो कई आज भी नकली बालों का इस्तेमाल करते हैं। लिस्ट में इन स्टार्स की फोटोज देखने के बाद आपकी आंखें खुली रह जाएंगी…
सलमान खान

salman_3.jpg
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री के स्टाइलिश और हैंडसम एक्टर्स में एक हैं। सलमान खान के कम उम्र में ही बाल झड़ने लगे थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया। आज अभिनेता के लुक पर लाखों-करोड़ों लड़कियां दीवानी हैं।
रजनीकांत

rajnikant_1.jpg
साउथ के हीरो रजनीकांत को अक्सर हम सभी ने फिल्मों में लंबे-लंबे बालों के साथ देखा है। उनका ये लुक दर्शकों को अपना दीवाना बनाता है। आपको बता दें रजनीकांत अपनी सभी फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते हैं।
अमिताभ बच्चन

amitabh_2.jpg
बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का भी इस लिस्ट में शामिल है। बढ़ती उम्र के साथ अमिताभ बच्चन के भी बाल झड़ने लगे थे। अमिताभ बच्चन अपने गंजेपन को छुपाने के लिए विग का इस्तेमाल करते हैं।
संजय दत्त

sanjay_dutt4.jpg
बता दें कि, संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर्स में एक हैं। उनकी पर्सनालिटी का कोई जवाब नहीं है। संजय दत्त भी बाल झड़ने की समस्या से जूझ चुके हैं। बताया जाता है कि संजय दत्त ने अमेरिका में उसका इलाज कराया था।
अक्षय कुमार

akshay_kumar_6.jpg
अक्षय कुमार के लुक्स और उनके एक्शन का हर कोई कायल है। आपको बता दें अक्षय कुमार भी धीरे-धीरे गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। इस फोटो में आप उनका लुक देख सकते हैं। अक्षय को भी कई फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते देखा गया है।
जैकी श्रॉफ

यह भी पढ़ें

“बेड पर भी ज्यादा टाइम लगाते हैं” दीपिका पादुकोण ने खोला रणवीर सिंह का बेडरूम सीक्रेट

jacky_.jpg
जैकी श्रॉफ भी बढ़ती उम्र के साथ गंजे होने लगे थे। उन्होंने कई फिल्मों में विग का इस्तेमाल किया। जैकी श्रॉफ ने लगभग 10 साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।

यह भी पढ़ें

जब वैजयंती माला के साथ अफेयर की खबरों पर राज कपूर ने खा ली थी कसम, अब नहीं करूंगा साथ में काम

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / रियल लाइफ में गंजे हो चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, नकली बालों के दम पर बरकरार है लुक, देखें PHOTOS

ट्रेंडिंग वीडियो