scriptजब इस एक्ट्रेस से गुपचुप शादी कर घर पहुंचे थे विनोद मेहरा, मां ने चप्प्लों से किया था दुल्हन का स्वागत! | Birthday special Vinod Mehra: unknown facts about vinod mehra Affairs | Patrika News
बॉलीवुड

जब इस एक्ट्रेस से गुपचुप शादी कर घर पहुंचे थे विनोद मेहरा, मां ने चप्प्लों से किया था दुल्हन का स्वागत!

विनोद मेहरा (Vinod Mehra) ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली पत्‍नी का नाम था Meena Broca।

Feb 12, 2019 / 11:26 am

Mahendra Yadav

Vinod Mehra

Vinod Mehra

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) का जन्म 13 फरवरी 1945 (Vinod Mehra Birthday) को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी। हालांकि उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वर्ष 1958 में आई फिल्म ‘रागिनी’ में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। लीड एक्टर के तौर पर वे वर्ष 1971 में आई फिल्म ‘एक थी रीता’ में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट तनुजा थीं।

अभिनेत्रियों के बीच लोकप्रिय थे:
विनोद मेहरा की अपनी एक अलग स्टाइल थी। वह अपनी स्‍टाइल की वजह से अभिनेत्रियों के बीच खासा लोकप्र‍िय थे। इसी वजह से कई अभिनेत्रियां उनके करीब आना चाहती थीं। उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा। इनमें मशहूर अभिनेत्री रेखा भी शामिल हैं।

जब यह मशहूर एक्ट्रेस विनोद मेहरा से शादी कर पहुंची थीं ससुराल तो सास ने चप्पल से किया था स्वागत!

की थी तीन शादियां:
विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली पत्‍नी का नाम था Meena Broca। मीना से शादी के बाद विनोद मेहरा को हार्ट अटैक आया था और ये शादी खत्‍म हो गई। इसके बाद उन्‍होंने अभिनेत्री बिंदिया गोस्‍वामी से शादी की। हालांकि विनोद ने दूसरी शादी करने से पहले उन्होंने मीना को तलाक नहीं दिया था। बिंदिया भी कुछ वक्त तक ही विनोद के साथ रही। इसके बाद बिंदिया ने डायरेक्‍टर जेपी दत्‍ता से शादी कर ली। इसके बाद विनोद मेहरा की नजदीकियां अभिनेत्री रेखा से बढ़ी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विनोद मेहरा ने गुपचुप तरीके से रेखा से शादी कर ली थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं रेखा ने भी 2004 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में विनोद मेहरा के साथ शादी की बात से इंकार किया था।

जब यह मशहूर एक्ट्रेस विनोद मेहरा से शादी कर पहुंची थीं ससुराल तो सास ने चप्पल से किया था स्वागत!

सास ने मारने के लिए उठा ली थी चप्पल:
पत्रकार यासीर उस्‍मान की किताब ‘रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी’ में एक घटना का जिक्र है। उसमें बताया गया है कि जब रेखा और विनोद मेहरा कलकत्ता में शादी कर मुंबई पहुंचे थे। दोनों जैसे ही घर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां गुस्से से लाल-पीली हो गईं। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को मारने के लिए चप्पल निकाल ली थी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब इस एक्ट्रेस से गुपचुप शादी कर घर पहुंचे थे विनोद मेहरा, मां ने चप्प्लों से किया था दुल्हन का स्वागत!

ट्रेंडिंग वीडियो