
Shahid kapoor and Mira
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन (Shahid Kapoor Birthday) मना रहे हैं। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने मीरा राजपूत (Mira Rajput)से शादी की है। यह कपल बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक है। हालांकि मीरा बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं हैं। शाहिद और मीरा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मीरा ने शाहिद से शादी करने से इंकार कर दिया था। वह शाहिद से शादी नहीं करना चाहती थीं। जब शाहिद पहली बार मीरा से मिले थे तो मीरा ने उन्हें देखते ही शादी के लिए मना कर दिया था।
दरअसल, मीरा का कहना था की शाहिद बहुत डरावने दिखते हैं और उनकी चाहत एक स्मार्ट और हैंडसम लड़के से शादी करनेकी थी। उस वक्त शाहिद फिल्म 'उड़ता पंजाब' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में उनका लुक टॉम बॉय की तरह था। वह उसी लुक में मीरा से मिलने गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीरा अभिनेता शाहिद के उस लुक को देखकर डर गई थीं। मीरा ने उनसे शादी करने से इंकार कर दिया था। मीरा ने कहा था कि वह ऐसे इंसान से शादी नहीं कर सकती जो इतना बुरा दिखता हो। यहां तक की मीरा के घरवाले भी शाहिद के लुक को देखकर हैरान रह गए थे। मीरा ने शाहिद से साफ कह दिया कि उन्हें प्रॉपर हेयर कट वाला आदमी पसंद है। इस पर शाहिद ने फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही अपने बाल कटवा लिए और वापस वह मीरा और उनके परिवार से मिले। तब सभी ने शाहिद को पसंद किया और दोनों की शादी की बात तय हुई।
Published on:
25 Feb 2019 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
