scriptमलाइका के प्यार को अर्जुन ने बताया मलाल! ब्रेकअप पर ऐसा रिएक्शन देख घबराए फैंस | Arjun Kapoor post said Malaika arora love is mistake song malal ishq after breakup | Patrika News
बॉलीवुड

मलाइका के प्यार को अर्जुन ने बताया मलाल! ब्रेकअप पर ऐसा रिएक्शन देख घबराए फैंस

Arjun Kapoor Instagram: गर्लफ्रेंड मलाइका से अलग होकर अर्जुन खुश हैं। उनका पोस्ट जो सामने आया है उसे पढ़कर हर कोई हैरान हो रहा है।

मुंबईSep 09, 2024 / 01:26 pm

Priyanka Dagar

Arjun Kapoor Instagram

Arjun Kapoor Instagram

Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका एक परफेक्ट कपल की लिस्ट में आते थे। दोनों के फैंन कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खबरें मलाइका के प्रेग्नेंट होने से लेकर शादी के कार्ड बंटने की खबरों ने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया था। फिर अचानक पता चला की कपल ने हमेशा के लिए अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जहां मलाइका धीर-धीरे अर्जुन कपूर से मूवऑन होने की कोशिश कर रही हैं वहीं, अर्जुन लगता है मलाइका से मूव ऑन हो चुके हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट उनके फैंस को परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अब अर्जुन मलाइका के प्यार को मलाल कह रहे हैं। वहीं, मलाइका के फैंस अर्जुन पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।

ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर का पोस्ट (Arjun Kapoor Instagram)

अर्जुन कपूर जल्द फिल्म सिंघम अगेन में विलेन बनकर आने वाले हैं। उससे पहले ही वह मलाइका के फैंस के लिए विलेन बन चुके हैं। अर्जुन ब्रेकअप के बाद से ही अपने इंस्टाग्राम पर दिल टूटने से लेकर हौंसले वाली पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने एक इशक को लेकर बातें बताई है। दरअसल मलाइका से अलग होने के काफी अरसे बाद अपनी एक कुर्तें में फोटो शेयर की। इसमें पीछे एक गाना चल रहा है वो हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का गाना ये ‘लाल इश्क..मलाल इशक’ सुनाई दे रहा है। ऐसे में फैंस इसे मलाइका अरोड़ा से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन मलाइका के प्यार को मलाल कह रहे हैं और ये वो इसके जरिए अपना दर्द बयां कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि अर्जुन अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।
Arjun Kapoor Instagram

अर्जुन कपूर और मलाइका का ब्रेकअप करीबी ने किया था कंफर्म

अर्जुन कपूर और मलाइका की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे के बिना कहीं नहीं जाते थे। हर जगह कपल साथ दिखाई देता था। 5 साल दोनों का रिश्ता ऐसे ही चला और 2024 में कपल के एक करीबी ने कंफर्म किया कि दोनों अब अलग हो गए हैं। आपसी सहमति से अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया है, पर फिर भी दोनों एक दूसरे को याद करते रहते हैं। 

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / मलाइका के प्यार को अर्जुन ने बताया मलाल! ब्रेकअप पर ऐसा रिएक्शन देख घबराए फैंस

ट्रेंडिंग वीडियो