scriptलंदन से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल, धार्मिक काम करते दिखें कपल | Anushka Sharma Virat Kohli video viral on social media from London after t 20 world cup | Patrika News
बॉलीवुड

लंदन से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल, धार्मिक काम करते दिखें कपल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबईJul 09, 2024 / 12:38 pm

Gausiya Bano

virat kohli anushka sharma

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कपल का यह वीडियो पुराना है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप मैच जीतने के बाद विराट और अनुष्का का यह वीडियो दोबारा से इंटरनेट पर वायरल है। इसमें अनुष्का और विराट लंदन में कृष्ण दास कीर्तन में शामिल होते हुए दिख रहे हैं। अनुष्का और विराट दोनों काफी आध्यात्मिक हैं। दोनों अक्सर दर्शन करने के लिए उत्तराखंड भी जाते हैं।

क्या अनुष्का-विराट का लंदन में बसने का है प्लान?

वीडियो में विराट कहोली ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट के साथ कैजुअल लुक में हैं। अनुष्का शर्मा ने व्हालइट कलर की कुर्ती सेट पहना हुआ है। बताया जा रहा है कि कपल का यह वीडियो इस्कॉन मंदिर का है। बता दें कि अनुष्का और विराट को लेकर यह भी खबरें आ चुकी है कि कपल लंदन में रहने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, इन अफवाहों पर अनुष्का-विराट की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / लंदन से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल, धार्मिक काम करते दिखें कपल

ट्रेंडिंग वीडियो