7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Saturday Collection: हर रोज कमाई में इतिहास रच रही ‘एनिमल’! 16वें दिन जानें रणबीर कपूर की फिल्म का कलेक्शन

Animal Box Office Collection Day 16: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' एक एक्शन-क्राइम फिल्म है. फिल्म में बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की कहानी है।

less than 1 minute read
Google source verification
animal_ranbir_kapoor_1.jpg

एनिमल ने सभी भाषाओं में अपने पंद्रहवें दिन भारत में लगभग 8.02 करोड़ की कमाई की है। '

Box Office Collection: 'एनिमल' (Animal) फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म हर दिन इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के दिन से ही फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा को कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 484 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Animal: ‘एनिमल’ का डिलीटेड 26 सेकंड का सीन हुआ इंटरनेट पर वायरल, रणबीर कपूर की हालत तो देखो

अब Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 14 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में ₹ 476.84 करोड़ की कमाई की। यहां एनिमल का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी है।

एनिमल ने सभी भाषाओं में अपने पंद्रहवें दिन भारत में लगभग 8.02 करोड़ की कमाई की है। 'एनिमल' फिल्म अगले महीने ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी और ओटीटी पर सभी इंटीमेट सीन्स और रणबीर कपूर और बॉबी देओल की किस भी दिखाई जाएगी।