9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार ने कटरीना कैफ के साथ ‘नमस्ते लंदन’ का ये सीन किया रिक्रिएट, फैंस ने कहा- मज़ा आ गया

फैंस को पसंद आया अक्षय कुमार के फिलहाल का टीज़र फिलहाल के टीज़र से नमस्ते लंदन की आई याद अक्षय ने फैंस के लिए कटरीना संग रिक्रिएट किया वीडियो

2 min read
Google source verification
akshay-and-katrina_1.jpeg

नई दिल्ली | बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को उनकी फिल्मों की वजह से फैंस जितना पसंद करते हैं उतना ही फैंस उनकी हाजिरजवाबी के लिए भी उन्हें पसंद करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार का एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन (Nupur Sanon) के साथ एक म्यूजिक विडियो 'फिलहाल' (Filhall) का टीजर रिलीज हुआ था। फैंस को ये टीजर काफी पसंद आया और उन्होंने इसे फिल्म 'नमस्ते लंदन' (Namastey London) से जोड़ दिया। बस फिर क्या था अक्षय ने भी फैंस के लिए एक नया वीडियो शेयर कर दिया।

दरअसल कई फैंस फिलहाल का टीजर देखने के बाद फिल्म 'नमस्ते लंदन' में अक्षय और कटरीना की जोड़ी को याद कर रहे थे। कुछ ने लिखा कि ये टीजर देखकर हमें नमस्ते लंदन की याद आ गई। बस फिर क्या था अक्षय कुमार ने भी फिल्म सूर्यवंशी के सेट से कटरीना के साथ एक वीडियो को शेयर कर दिया। अक्षय कुमार आजकल फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से ही अक्षय ने फिलहाल म्यूजिक विडियो पर कटरीना के साथ 'नमस्ते लंदन' का एक सीन रिक्रिएट किया है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा- #FilhallTeaser पर आप सभी के कमेंट पढ़ने के बाद और कई लोगों ने कहा कि गाने को देखकर 'नमस्ते लंदन' की याद आई। इत्तेफाक से मैं आज अपनी जैज यानी नमस्ते लंदन में कटरीना का नाम के साथ 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहा था। हमारे पास आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। कटरीना के साथ अक्षय कुमार के इस वीडियो फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि 'फिलहाल' म्यूजिक वीडियो कल यानी 9 नवंबर को रिलीज हो जाएगा। इस गाने को बी प्राक ने गाया है।