scriptइन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने की कम उम्र के पुरुषों से शादी! इस कपल को देख उड़ जाएंगे होश | Aishwya Rai Bachchan To Priyanka Chopra these Bollywood actresses married younger men | Patrika News
बॉलीवुड

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने की कम उम्र के पुरुषों से शादी! इस कपल को देख उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बेहद ज्यादा उम्र होने पर भी अपने से छोटी उम्र के पुरुषों से शादी की है। इन एक्ट्रेसेस के नाम की लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जैसे कई नाम शामिल हैं।

Nov 03, 2022 / 04:55 pm

Vandana Saini

Aishwya Rai Bachchan To Priyanka Chopra Married Younger Men

Aishwya Rai Bachchan To Priyanka Chopra Married Younger Men

आज के बदलते समय में वैसे तो कहावत हो गई है कि प्यार अंधा होता है, जो रंग-रुप और उम्र को देखकर नहीं किया जाता बस हो जाता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने बढ़ती उम्र में शादी का फैसला लिया, लेकिन अपनी उम्र के मुकाबले में उन्होंने अपने से छोटी उम्र के पुरुषों को चुना। इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में वैसे तो कई बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल है, लेकिन आज हम आपको कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जैसे कई नाम शामिल हैं। इन एक्ट्रेसेस को कम उम्र के पुरुषों से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। खास बात ये हैं कि ये सभी आज के समय में एक साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
aishwarya_rai_bachchan_1.jpg

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2007 में सदी के महानकायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी। अभिषेक और ऐश्वर्या एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। अभिषेक, ऐश्वर्या तीन साल छोटे हैं।

यह भी पढ़ें

मैंने प्यार किया’ के सेट पर जब Slaman Khan की इस हरकत से परेशान होकर Bhagyashri ने कह दिया था – ‘दूर रहो, हमारे बारे में बातें बनने…’

priyanka_chopra_2.jpg

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की शुरूआत से लेकर आज तक केवल उम्र की वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। पीसी ने अपने से 10 साल छोटे पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ साल 2018 में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों आज भी अपने उम्र को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल होते रहते हैं।
katrina_kaif_3.jpg

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ को पिछले साल 2021 में दिसंबर में अपने से 5 साल छोटे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से शादी की थी। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने हमेशा ही मीडिया से अपने रिश्तों की खबरों को छूपा कर रखा। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में ग्रैंड वेडिंग की।
bipasha_basu_4.jpg

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)

जल्द ही मां बनने जा रहीं बिपाशा बसु का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से साल 2016 में शादी की थी। करण, बिपाशा से 3 साल छोटे हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों साथ में फिल्म ‘अलोन’ में नजर आए थे।
neha_dhupia_5.jpg

नेहा धूपिया (Neha Dhupia)

साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं नेहा धूपिया ने भी साल 2018 में अपने से 2 साल छोटे अंगद बेदी (Angad Bedi) के साथ शादी कर सभी को चौंका दिया था। की है। दोनों ने दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी।

यह भी पढ़ें

‘मन्नत’ के बाहर Shah Rukh Khan के फैंस का उमड़ आया समंदर!

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने की कम उम्र के पुरुषों से शादी! इस कपल को देख उड़ जाएंगे होश

ट्रेंडिंग वीडियो