scriptइस एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी के बारे में किया ऐसा आपत्तिजनक कमेंट, मच गया बवाल | Actress Payal Rohatgi shameful comment on Priyanka Gandhi | Patrika News
बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी के बारे में किया ऐसा आपत्तिजनक कमेंट, मच गया बवाल

आपको बता दें कि पायल ने प्रियंका गांधी की तुलना सनी लियोनी से की।

Jan 25, 2019 / 06:11 pm

Mahendra Yadav

Payal rohtagi and Priyanka gandhi

Payal rohtagi and Priyanka gandhi

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश जिम्मा सौंपा गया है। इसके बाद से राजनीति में हलचल काफी तेज हो गई है। प्रियंका को कांग्रेस महासचिव बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर घमासान शुरू हो गया। पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बहुत सारे ट्वीट किए जा रहे हैं। इस घमासान में अब एक्ट्रेस पायल रोहतगी भी कूद पड़ी हैं। पायल रोहतगी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

किया ऐसा कमेंट:
अभिनेत्री पायल ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर सवाल खड़े किए हैं। पायल के इस पोस्ट पर कई कमेंट्स आए। लेकिन बात यहां खत्म नहीं हुई। एक कमेंट के जवाब में पायल ने प्रियंका को लेकर आपत्तिजनक बात कह दी। आपको बता दें कि पायल ने प्रियंका गांधी की तुलना सनी लियोनी से की।

इस एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी के बारे में किया ऐसा आपत्तिजनक कमेंट, मच गया बवाल

सनी लियोनी से की तुलना:
सोशल मीडिया पर पायल के इस बयान का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। पायल के बयान को आपत्त‍िजनक और बेबुनियाद आरोप लगाने वाला बताया जा रहा है। एक ट्वीट के जवाब में पायल ने लिखा, सनी लियोनी को खड़ा कर दीजिए प्रियंका के साथ, वे बॉक्स ऑफिस के साथ बेडरूम स्टोरीज में भी हिट हैं। दोनों अपने पति को प्रमोट करेंगी।

इस एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी के बारे में किया ऐसा आपत्तिजनक कमेंट, मच गया बवाल

पहले भी कर चुकी हैं ऐसे पोस्ट:
आपको बता दें कि बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी पायल कांग्रेस के विरोध में कई पोस्ट लिख चुकी हैं। पायल ने ‘पायल रोहतगी एंड टीम’ नाम के वैर‍िफाइड अकाउंट से ट्वीट में लिखा, लोग कहते हैं पीएम बनने के लिए इंदिरा गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की हत्या की। वे कहते हैं इंदिरा ने अपने बेटे संजय गांधी की हत्या की और वो एक तानाशाह थीं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / इस एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी के बारे में किया ऐसा आपत्तिजनक कमेंट, मच गया बवाल

ट्रेंडिंग वीडियो