बॉलीवुड

Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड Georgia Andriani को याद आई अपने घरवालों की, जाना चाहती हैं वापस इटली

बॉलीवुड एक्टर अरबाज़ खान ( Arbaaz Khan ) की गर्लफ्रेंड Georgia Andriani है भारत में लॉकडाउन खुलते ही वापस जाना जाती है इटली

2 min read
May 08, 2020
Georgia Andriani Wants To Go Back To Her

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायस के हालतों को नियंत्रण करने के लिए सरकार ने अचानक से देशभर में लॉकडाउन घोषित कर दिया। वायरस से ना फैले उस हिसाब से तो सबको सरकार का ये फैसला अच्छा लगा। लेकिन जो लोग कम के सिलसिले या फिर अपने परिवार से दूर किसी और देश या राज्य में मौजूद हैं। उनके लिए ये फैसला थोड़ा मुश्किलों से भरा साबित हुआ। भारत आई अरबाज़ खान ( Arbaaz Khan ) की गर्लफ्रेंड Georgia Andriani भी लॉकडाउन के चलते यहीं फंस गई है।

अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड बेहतरीन डांसर और एक इटालियन मॉडल है। कुछ समय पहले उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन के चलते भारत में फंस गई है। इतने महीनों से उन्होंने अपने परिवालों को नहीं देखा है। उन्हें उनकी बहुत याद आ रही है। उनका कहना है कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा। वह तुरंत अपने परिवार वालों के पास इटली लौंट जाएंगी। इन दिनों वह मुंबई में ही रह रही हैं। घर में रहकर वह खाना बनाना सीख रही हैं। यही नहीं बाकी सेलेब्स की तरह वह भी सोशल मीडिया इन दिनों खूब एक्टिव हो गई है। नए-नए तरह के पकवान बनाकर वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। यही नहीं कोरोनावायरस से भी लोगों को जागरूक करती हुई दिखाई देती है।

बता दें जल्द ही अरबाज़ की गर्लफ्रेंड आपको हिंदी सिनेमा में धमाल मचाती हुई नज़र आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार Georgia फिल्म वेलकम टू बजरंगपुर ( Welcome to Bajrangpur ) में वह कॉमेडी का तड़का लगाती हुईं नज़र आएंगी। तो वहीं फिल्म 'श्रीदेवी बंगलों' ( Sridevi Banglow ) से वह अपने डांस नंबर से सबके होश उड़ाती हुई दिखाई देंगी। इन दोनों ही फिल्मों से वह जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Published on:
08 May 2020 06:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर