5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘द बिग बुल’ का पोस्टर हुआ रिलीज़, अभिषेक बच्चन के डूबते करियर का बन सकती है सहारा

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म द बिग बुल का पोस्टर हुआ रिलीज़ 23 अक्टूबर को फिल्म होगी रिलीज़

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Feb 13, 2020

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' का पोस्टर हुआ रिलीज़

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' का पोस्टर हुआ रिलीज़

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कई समय से अपने फिल्मी सफर में कई उतार-चढ़ाव से गुज़र रहे हैं। कई वक्त से उनकी कोई फिल्म भी नहीं आई। लेकिन अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर फिर से जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। जी हां, अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) में नज़र आएंगे। पोस्टर रिलीज़ होने के बाद कई लोग अभिषेक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस भी कमेंट कर अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) का पोस्टर आउट हो चुका है जिसे खुद उन्होंने अपने अंकाउट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में अभिषेक ग्रे सूट और ब्राउन शेड में खड़े नज़र आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म अभिषेक बच्चन की जिंदगी की एक सफल फिल्म हो सकती है जो उनके करियर को फिर से पटरी पर वापस ला सकती है। फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) में अभिषेक बच्चन के किरदार को काफी दमदार बताया जा रहा है। अभिषेक बच्चन की फिल्म गुरू जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। उसकी अपेक्षा इस बार इस फिल्म को जूनियर बच्चन की बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

'द बिग बुल' (The Big Bull) के डारेक्टर कूकी गुलाटी (Kuki Gulati) है। इस फिल्म में अभिषेक संग अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज (ileana d'cruz), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सुमित वत्स (Sumit Vast), निकिता दत्ता (Nikita Dutta) और लेखा त्रिपाठी (Lekha Tripathi) मुख्या भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर की बात करें तो अभिनेता अजय देवगन और आनंद पंडित हैं। ये फिल्म 23 अक्टूबर 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।